किंजल दवे पहुंची बाबा महाकाल के द्वारा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन में महाकाल के दर पर गुजराती सुरों की मल्लिका, किंजल दवे और अभिनेत्री मोनल गज्जर ने किए बाबा के दर्शन

Kinjal Dave In Mahakal Temple: उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं गुजराती गायिका किंजल दवे और अभिनेत्री मोनल गज्जर, सादगी भरे अंदाज ने जिता फैंस का दिल।

सजल रघुवंशी

Kinjal Dave Singer Mahakal Darshan: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दरबार में रविवार तड़के भक्ति और आस्था का विशेष संगम देखने को मिला। गुजराती संगीत जगत की लोकप्रिय गायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती में शामिल होने पहुंचीं।

दोनों कलाकारों ने विधि-विधान के साथ भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया और मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। उनकी मौजूदगी से मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के बीच भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भस्म आरती के किए दर्शन

सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचीं किंजल दवे और मोनल गज्जर ने नंदी हॉल में बैठकर विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दर्शन किए। करीब दो घंटे तक चले इस दिव्य अनुष्ठान के दौरान दोनों कलाकार शिव भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आईं। भस्म आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने गर्भगृह के समीप भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंधन की ओर से दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद भी भेंट किया गया।

सादगीपूर्ण अंदाज ने जीता फैंस का दिल

महाकाल मंदिर में अक्सर देश-विदेश से राजनेता, खिलाड़ी और फिल्मी हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचती हैं, लेकिन रविवार को किंजल दवे और मोनल गज्जर की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दोनों कलाकार पारंपरिक और सादगीपूर्ण वेशभूषा में मंदिर पहुंचीं। उन्होंने आम श्रद्धालुओं की तरह धार्मिक परंपराओं का पालन किया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में मौजूद कई प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिसके लिए दोनों कलाकारों ने सहजता से सहमति दी।

बाबा महाकाल के दरबार में मिली आध्यात्मिक शांति

दर्शन के बाद बातचीत में किंजल दवे ने बताया कि पिछले दो महीनों में यह उनका दूसरा उज्जैन दौरा है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का बुलावा मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है और यहां आकर उन्हें अद्भुत मानसिक एवं आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है।

वहीं मोनल गज्जर ने भी बाबा महाकाल के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वह पहले भी कई बार उज्जैन आ चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ा है और बड़ी संख्या में युवा भी अपनी संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता