सीएम मोहन यादव ने जलाया आशीर्वाद का दीया (सोर्स- सोशल मीडिया)
उज्जैन

CM मोहन यादव ने जलाया आशीर्वाद का दीया; शिप्रा तट और महाकाल महालोक में प्रज्जवलित किए गए 33 लाख दिये

Ujjain Deepotsav: उज्जैन में पीएम मोदी के जन्मदिन पर रचा गया नया इतिहास, 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शिप्रा के घाटों और महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख दीपों से जगमगाया शहर।

अजय नीमा, सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav Lights Ashirwad Diya: उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शिप्रा नदी के तट पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने रामघाट पर आशीर्वाद का दीया जलाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही हजारों वॉलिंटियर्स ने शिप्रा के दोनों तटों पर सजाए गए 25 लाख दीयों को एक साथ रोशन किया।

शिप्रा तट और महाकाल महालोक में 33 लाख दीप प्रज्ज्वलित

आशीर्वाद के दीये के प्रज्ज्वलन के साथ ही सायरन बजाया गया। इसके बाद करीब 25 हजार वॉलिंटियर्स ने शिप्रा तट और महाकाल महालोक में एक साथ दीप जलाने शुरू किए। महाकाल महालोक को शामिल करने के बाद कुल 33 लाख दीयों का प्रज्ज्वलन किया गया। आयोजकों के अनुसार, शिप्रा तट और अन्य स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलन की पूरी प्रक्रिया करीब तीन मिनट में पूरी हुई। रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट और भूखी माता घाट समेत कई स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने की शिप्रा आरती

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी शिप्रा आरती में शामिल हुए। सभी ने मां शिप्रा की आराधना की और रामघाट पर सजाए गए दीपों के प्रज्ज्वलन में वॉलिंटियर्स का साथ दिया। दीपों से जगमगाते घाटों का दृश्य इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

कार्तिक मेला ग्राउंड में दीपों से बनाया PM मोदी का चित्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में भी विशेष आयोजन किया गया। यहां वॉलिंटियर्स ने दीपों को व्यवस्थित तरीके से सजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र तैयार किया। शिप्रा तट, महाकाल महालोक और कार्तिक मेला ग्राउंड में हुए आयोजनों के जरिए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को दीपोत्सव के रूप में मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स की भागीदारी रही।

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच