पीडीएस राशन स्टोर में गेंहू में मिला जानवर की हड्डी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
टीकमगढ़

टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण

Question Against PDS Ration Tikamgarh: टीकमगढ़ के नन्ही टेहरी में सरकारी राशन की बोरी से निकले जानवर के कंकाल, भड़के ग्रामीणों ने राशन लेने से किया इनकार, खाद्य विभाग ने दुकान की सील।

सजल रघुवंशी

Tikamgarh PDS Ration Controversy: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले के टीकमगढ़ जनपद अंतर्गत नन्ही टेहरी गांव की उचित मूल्य दुकान पर गरीब हितग्राहियों को वितरित किए जाने वाले गेहूं की बोरी से जानवर के कंकाल के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। गेहूं के बीच जानवर के सिर और पैरों की हड्डियां मिलने के बाद ग्रामीणों ने राशन लेने से इनकार कर दिया और पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन से की।

राशन की बोरी खोलते ही सामने आया चौंकाने वाला नजारा

जानकारी के अनुसार, ग्राम लक्ष्मणपुरा की उचित मूल्य दुकान बंद होने के कारण वहां के हितग्राहियों को अस्थायी रूप से नन्ही टेहरी की दुकान से राशन वितरित किया जा रहा था। सोमवार को हितग्राही कोमल लोधी और परम लोधी राशन लेने पहुंचे। उनके सामने जब गेहूं की बोरी खोली गई तो उसमें कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। पूरी बोरी खाली करने पर गेहूं के बीच जानवर के सिर और पैरों की हड्डियां मिलने से मौके पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

ग्रामीणों में आक्रोश, दूषित राशन को लेकर उठे सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उचित मूल्य दुकान के बाहर एकत्र हो गए। लोगों का कहना था कि यदि बोरी की जांच नहीं होती, तो यह दूषित अनाज सीधे गरीब परिवारों के घरों तक पहुंच जाता। ग्रामीणों ने राशन लेने से इनकार करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गुणवत्ता और निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुकान सील, जांच के लिए भेजे गए नमूने

सूचना मिलते ही खाद्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच के बाद एहतियातन राशन वितरण तत्काल रोक दिया गया। विभाग ने उचित मूल्य दुकान को सील कर दिया है तथा संदिग्ध बोरी और राशन के नमूनों को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

अधिकारियों ने हितग्राहियों को भरोसा दिलाया कि खराब राशन वापस लिया जाएगा और उसके स्थान पर नया एवं सुरक्षित गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल खाद्य विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/WeWG-PZkId0?si=Bly10D086j7jwi2a

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?