BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

BRICS Summit 2026 के चलते दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक कई बदलाव रहेंगे। 11 सितंबर को स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, 26 ट्रेनें रद्द और कई रूट बदले जाएंगे।
BRICS Summit 2026
सांकेत्क तस्वीरAI Image
Published on
Updated on

Delhi Traffic Advisory, BRICS Summit: भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वें BRICS Leaders Summit का आयोजन होना है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और अन्य VVIP मेहमानों के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

BRICS समिट की तैयारियों के कारण 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली में स्कूल, सरकारी कार्यालय, ट्रेन और हवाई यातायात से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में दिल्ली आने-जाने वाले लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि इन तीन दिनों में क्या खुला रहेगा और किन सेवाओं पर असर पड़ेगा।

11 सितंबर को स्कूल रहेंगे बंद

BRICS समिट को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे।

इसके अलावा दिल्ली सरकार के तहत आने वाले कई सरकारी कार्यालय, स्वायत्त निकाय और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भी 11 सितंबर को बंद रहेंगे। उपराज्यपाल की ओर से इस दिन दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है।

26 ट्रेनें रद्द, कई के रूट में बदलाव

BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली में रेलवे परिचालन पर भी असर पड़ने की बात सामने आई है। 26 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी प्रतिबंध या नियंत्रण रहेगा। कुछ ट्रेनों के करीब 40 मिनट तक देरी से चलने की संभावना बताई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।

बैंक और प्राइवेट ऑफिस खुले रहेंगे

11 सितंबर को दिल्ली में बैंक खुले रहने की संभावना है, क्योंकि RBI के हॉलिडे कैलेंडर में इस तारीख को बैंक अवकाश के तौर पर सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

वहीं, निजी कंपनियों और प्राइवेट ऑफिस में सामान्य तौर पर कामकाज जारी रहेगा। हालांकि, सेंट्रल दिल्ली और VVIP आवाजाही वाले इलाकों में आने-जाने वाले कर्मचारियों को ट्रैफिक डायवर्जन और जाम के कारण परेशानी हो सकती है।

दिल्ली मेट्रो चलेगी, म्यूजियम रहेगा बंद

BRICS Summit के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा पूरे नेटवर्क पर जारी रहने की जानकारी दी गई है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन परिसर में स्थित दिल्ली मेट्रो म्यूजियम 11 से 13 सितंबर तक बंद रहेगा।

मेट्रो यात्रियों को VVIP मूवमेंट के दौरान कुछ इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा जांच या प्रवेश संबंधी अस्थायी बदलावों का सामना करना पड़ सकता है।

300 किमी के दायरे में नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों पर रोक

BRICS Summit की सुरक्षा व्यवस्था के तहत 11 से 13 सितंबर के बीच दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में नॉन-शेड्यूल्ड उड़ानों पर रोक रहेगी।

इसका असर चार्टर और अन्य गैर-निर्धारित उड़ानों पर पड़ सकता है। नियमित वाणिज्यिक उड़ानों के यात्रियों को अपनी एयरलाइन से यात्रा से पहले ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

VVIP काफिलों के दौरान बदल सकते हैं बस रूट

राष्ट्राध्यक्षों, विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और VVIP मेहमानों की आवाजाही के दौरान दिल्ली में बसों के कुछ रूट अस्थायी रूप से बदले जा सकते हैं। कुछ मार्गों पर थोड़े समय के लिए यातायात रोका भी जा सकता है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने समिट के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए करीब 4,800 ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है।

कैब सेवाएं रहेंगी जारी

दिल्ली में कैब एग्रीगेटर सेवाएं सामान्य तौर पर जारी रहेंगी। हालांकि, ड्राइवरों को VVIP मूवमेंट के दौरान प्रतिबंधित या नियंत्रित इलाकों में पिक-अप और ड्रॉप लोकेशन निर्धारित नहीं करने की सलाह दी गई है।

यात्रियों के लिए बेहतर होगा कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति और रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर देख लें।

BRICS Summit 2026
BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

11 से 13 सितंबर: क्या खुला, क्या बंद?

BRICS Summit Delhi
11 से 13 सितंबर: क्या खुला, क्या बंद?AI Image

BRICS Summit के दौरान दिल्ली में VVIP मूवमेंट के कारण ट्रैफिक व्यवस्था तेजी से बदल सकती है। इसलिए जरूरी यात्रा करने वालों को घर से निकलने से पहले संबंधित ट्रैफिक और परिवहन विभाग की ताजा एडवाइजरी जरूर देखनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com