टीकमगढ़ में भाजपा नेता की दबंगई (सोर्स- सोशल मीडिया)
टीकमगढ़

अस्पताल के रैंप पर दौड़ाई ई-स्कूटी; टीकमगढ़ के खरगापुर अस्पताल में भाजपा नेता की दबंगई का CCTV वायरल

BJP Leader Hospital Incident Tikamgarh: खरगापुर के स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! बुजुर्गों और दिव्यांगों के रैंप पर ई-स्कूटी दौड़ाते दिखे भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला।

शिबम दीक्षित, सजल रघुवंशी

Khargapur Hospital E-Scooty Incident: टीकमगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर में बुजुर्गों और दिव्यांग मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए रैंप पर बाइक दौड़ने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया है। जिसमें खरगापुर अस्पताल के रैंप पर भाजपा मंडल महामंत्री को ई-स्कूटी चलाते साफ तौर पर देखा गया है। इस घटना को अस्पताल जाने वाले मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया जा रहा है।

दरअसल, खरगापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा और सुरक्षित आवाजाही के लिए बनाए गए रैंप पर ई-स्कूटी दौड़ाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत शुक्ला अस्पताल के रैंप पर कई बार ई-स्कूटी से चक्कर लगाते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है।

मरीजों और दिव्यागों की सुविधा के लिए बनाया गया है रैंप

बताया जा रहा है कि अस्पताल का रैंप मरीजों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर हालत में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। ऐसे में इसी रैंप पर ई-स्कूटी चलाए जाने से मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल के सुरक्षा गार्ड रवि का कहना है कि अस्पताल के मुख्य गेट पर उसने प्रशांत को ई बाइक ले जाने से मना किया था, लेकिन भी नहीं माने और अंदर ले गए।

भाजपा नेता ने स्कूटी को प्रथम तल से लेकर ऊपरी तल तक रैंप पर चलाया

ई-स्कूटी को प्रथम तल से लेकर ऊपरी तल तक रैंप पर चलाया गया। अस्पताल में रैंप पर अक्सर मरीजों को व्हीलचेयर, स्ट्रेचर या सहारे के साथ ले जाया जाता है। यदि इसी दौरान कोई दोपहिया वाहन तेज गति से रैंप पर आता है तो मरीज या उनके परिजन उसकी चपेट में आ सकते हैं। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर मरीज अचानक सामने आने वाले वाहन से बचने की स्थिति में नहीं होते।

मामले को लेकर दिए गए जांच के निर्देश

लापरवाही के कारण यदि कोई मरीज या अस्पताल कर्मचारी वाहन की चपेट में आकर घायल हो जाता है तो मामला केवल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिम्मेदारी और कार्रवाई का सवाल भी खड़ा हो सकता है। वीडियो सामने आने के बाद बीएमओ डॉक्टर अंकित त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

18 सितंबर का है यह पूरा मामला

घटना 18 सितंबर की बताई जा रही है। 19 सितंबर को यह मामला मेरे संज्ञान में आया था। इस संबंध में प्रशांत शुक्ला ने लिखित माफी नामा दिया है। जिसमें उन्होंने पेशेंट की तबीयत ज्यादा खराब होने पर जल्दबाजी में गाड़ी लेकर अस्पताल में प्रवेश करने की बात कही है। हालांकि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा

Asian Games में इतिहास रचने वाली सुचिका को राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने दी बधाई, जज्बे को किया सलाम