सोलार प्लांट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में ऊर्जा बचत की दिशा में कदम, सभी विभागों में लगेंगे सोलर रूफटॉप प्लांट; जानें क्या है प्लान

Resco Model MP Energy: मध्य प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी क्रम में तय किया गया है कि विभिन्न विभागों के कार्यालय पर सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

सजल रघुवंशी

Madhya Pradesh Solar Rooftop Scheme: मध्य प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसी क्रम में तय किया गया है कि विभिन्न विभागों के कार्यालय पर सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। राजधानी के जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश के विभिन्न विभागों के शासकीय भवनों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापना के लिए शासकीय संस्थाओं व रेस्को विकास इकाइयों के मध्य विद्युत क्रय अनुबंध किया गया।

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निरंतर ईंधन (फ्यूल) और ऊर्जा बचाने का आह्वान किया गया है। हमें दृढ़ संकल्प के साथ इस दिशा में काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुरूप शासन और प्रशासन को एक साथ मिलकर ग्रीन एनर्जी की ओर शिफ्ट होना होगा।

50 प्रतिशत ऊर्जा खपत नवकरणीय ऊर्जा से होनी चाहिए- राकेश शुक्ला

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि हमारी 50 प्रतिशत ऊर्जा खपत नवकरणीय ऊर्जा से होनी चाहिए और मध्य प्रदेश इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आमजनों में जागरूकता लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आने वाले समय में हर घर की छत पर सोलर पैनल नजर आने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि रेस्को पद्धति के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में समय पर भुगतान एवं उचित मेंटेनेंस सुनिश्चित किया जाए।

अपर मुक्य सचिव ने कही यह बात

अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि रेस्को योजना शून्य निवेश, पहले दिन से बचत और नेट जीरो की ओर बढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। यह शासन के लिए एक महत्वपूर्ण बचत योजना है। उन्होंने कहा कि यह एक साझेदारी का प्रोजेक्ट है, इसलिए सभी संबंधित विभागों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए। आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।  मनु श्रीवास्तव ने आगे कहा कि ऐसे ही कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किए जाएंगे।

3.78 रुपये प्रति यूनिट की दर से होगी बिजली जनरेट

प्रबंध संचालक अमनबीर सिंह बैंस ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रेस्को पद्धति से 3.78 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली जनरेट होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्परता से बेहतर प्रबंध कर कार्य करने के निर्देश दिए।

3 से 10 तारीख के बीच भुगतान करने पर मिलेगी इतनी छूट

अमनबीर सिंह बैंस ने आगे बताया कि बिजली बिलों का भुगतान 3 से 10 तारीख के बीच करने पर भुगतान राशि में एक प्रतिशत की छूट का प्रावधान है, जबकि देरी से भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की पेनल्टी लगाई जाएगी। योजना के सफल एवं दक्षतापूर्ण क्रियान्वयन से मध्य प्रदेश निश्चित रूप से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

शासकीय कार्यालय इस मॉडल को अपनाकर न केवल आर्थिक बचत करेंगे, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपना अहम योगदान देंगे। बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

एजेंसी इनपुट के साथ...

शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में CBDC‑आधारित DBT का किया शुभारंभ; PDS में पारदर्शिता की नई क्रांति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

तिरंगे से राष्ट्र निर्माण तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को दिया खास संदेश

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब