दबंगों ने ढहाया घर (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सिंगरौली

सिंगरौली में आधी रात जेसीबी से ढहाया मकान, विरोध पर परिवार से मारपीट का आरोप, सामने आया वीडियो

Singrauli Crime News: सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र में आधी रात जेसीबी से मकान गिराने और विरोध करने पर परिवार से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम सचिव सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रीतेश जैन

Singrauli House Demolition: सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने आरोप लगाया है कि आधी रात जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे लोगों ने उनका मकान ढहा दिया। विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने ग्राम पंचायत के एक शासकीय सचिव सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम नौढ़िया वीरान का है। पीड़ित रंगनाथ गुप्ता के मुताबिक, देर रात करीब 2 बजे आमो ग्राम पंचायत के शासकीय सचिव रामायण बैस करीब 10 लोगों और एक जेसीबी मशीन के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि जेसीबी से मकान को गिरा दिया गया।

परिवार के साथ की गई मारपीट

पीड़ित का कहना है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया तो महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की गई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। रंगनाथ गुप्ता का दावा है कि उनका परिवार पिछले करीब 40 सालों से उक्त पुश्तैनी जमीन पर रह रहा है। जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला तहसील न्यायालय तक पहुंचा था, जहां दो बार फैसला उनके पक्ष में आया था।

खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर परिवार

इसके बावजूद आरोप है कि दबंगों ने कानून अपने हाथ में लेते हुए मकान को ढहा दिया। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि घटना के दौरान घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। मकान गिराए जाने के बाद परिवार का घरेलू सामान मलबे में दब गया है। बारिश के मौसम में पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

पीड़ितों ने पुलिस में की शिकायत

पीड़ितों ने जियावन थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। तहसीलदार देवसर ऋषि नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। राजस्व विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई