मेडिकल कॉलेज की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण फोटो सोर्स- नवभारत
शिवपुरी

शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज की जमीन से 36-37 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, जेसीबी से ध्वस्त किए निर्माण

Shivpuri Encroachment News : शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन से प्रशासन ने 36-37 दुकानों का अतिक्रमण हटाया। नगर पालिका, राजस्व और यातायात विभाग की टीम ने जेसीबी से निर्माण ध्वस्त किए।

निशांत तिवारी, प्रीतेश जैन

Shivpuri Medical College Land Encroachment : शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका, राजस्व विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से करीब 36 से 37 दुकानों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की।

प्रशासन के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानें बना रखी थीं। इनमें से कुछ दुकानों को किराए पर दिए जाने की बात भी सामने आई थी। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को हटाया और जेसीबी से निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू किया।

एक साल से जारी थे नोटिस

बताया गया है कि प्रशासन की ओर से पिछले करीब एक वर्ष से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस और कार्रवाई की जा रही थी। इसके बावजूद कार्रवाई के बाद दोबारा दुकानें संचालित होने की बात सामने आती रही। मंगलवार को प्रशासन ने संयुक्त टीम बनाकर एक साथ कार्रवाई की।

जेसीबी लेकर पहुंची संयुक्त टीम

शिवपुरी नगर पालिका, राजस्व विभाग और यातायात विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही अपनी दुकानें खाली कर दीं, जबकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।

विरोध करने वालों को थाने ले गई पुलिस

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस ने विरोध करने वाले कुछ लोगों को थाने ले गई। इसके बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी।

25 करोड़ की जमीन के आगे मेडिकल कॉलेज की भूमि

जिस स्थान पर यह कार्रवाई की गई, उसके आगे करीब 25 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन होने की जानकारी दी गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद अब जमीन का उपयोग प्रस्तावित योजनाओं के अनुसार किए जाने की तैयारी है।

आश्रय स्थल बनाने की योजना प्रस्तावित

बताया जा रहा है कि भविष्य में इस जमीन पर आश्रय स्थल बनाए जाने की योजना प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद आगे की योजना के अनुसार इसके उपयोग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।

दिल्ली में फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 घायल

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, दो ट्रक नदी में गिरे

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप