शिवपुरी में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद (सोर्स- सोशल मीडिया)
शिवपुरी

शिवपुरी: 8 पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, बैग में छिपाकर ले जा रहा था हथियारों की खेप

Arms Smuggler Case Shivpuri: शिवपुरी में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, सिरसौद पुलिस और हिम्मतपुर चौकी की संयुक्त कार्रवाई में नीले रंग के बैग से 8 देशी पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस जब्त।

निशांत तिवारी, सजल रघुवंशी

Shivpuri Arms Smuggler Arrested: शिवपुरी में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसौद थाना एवं हिम्मतपुर चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को 8 देशी पिस्टल 32 बोर और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त हथियारों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी सिरसौद धर्मेंद्र सिंह गुर्जर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर शिवपुरी की ओर जाने वाला है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए सिरसौद और हिम्मतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवपुरी-श्योपुर रोड पर खोरघार की पुलिया के पास चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस को नीले रंग का बैग लेकर संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया युवक

चेकिंग के दौरान पुलिस को एक युवक नीले रंग का बैग लेकर संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। वह बार-बार बैग पर हाथ रखकर इधर-उधर देख रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा और बैग की तलाशी ली। बैग से 8 नग देशी पिस्टल 32 बोर और 32 बोर के 10 जिंदा राउंड बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अंशुल अहिरवार के रूप में की

पुलिस ने आरोपी की पहचान अंशुल अहिरवार पुत्र हरपाल सिंह अहिरवार, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम छता थाना बड़ौनी, हाल निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी वार्ड क्रमांक 36, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया के रूप में की है।

सेंधवा के बड़वानी से हथियार लेकर आया था आरोपी युवक

पूछताछ में आरोपी ने शिवपुरी जिले की पुलिस को बताया कि वह हथियार सेंधवा, जिला बड़वानी से लेकर आया था और इन्हें दतिया ले जा रहा था। आरोपी के अनुसार, रास्ते में उसकी आंख लग गई और वह श्योपुर पहुंच गया। श्योपुर से शिवपुरी आते समय पुलिस ने उसे हथियारों के साथ पकड़ लिया।

मामले में थाना सिरसौद में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ

मामले में थाना सिरसौद में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, हिम्मतपुर चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी सहित सिरसौद एवं हिम्मतपुर पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती

चुनाव आयोग पर उठ रहे सवालों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब