गुना में तात्या टोपे यूनिवर्सिटी की फेयरवेल पार्टी विवादों में; वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप

Tatya Tope University Farewell Party: गुना के क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में फेयरवेल पार्टी पर छिड़ा विवाद, विदाई समारोह के दौरान मंच पर फिल्मी गानों और अश्लील डांस के वीडियो वायरल।
University administration faces questions after objectionable scenes surfaced in farewell event video
गुना में तात्या टोपे यूनिवर्सिटी की फेयरवेल पार्टी विवादों में(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tatya Tope University farewell party controversy in Guna: गुना स्थित क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में आयोजित एक फेयरवेल पार्टी अब विवादों में घिर गई है। विदाई समारोह के दौरान मंच पर प्रस्तुत किए गए कुछ फिल्मी गानों और उन पर हुए नृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए समिति गठित कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

फेयरवेल कार्यक्रम में हुआ सांस्कृतिक आयोजन

जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर को विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे और प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने भी उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और कई प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनीं।

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई चर्चा

कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य और दर्शकों की प्रतिक्रिया दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परिसर से लेकर सोशल मीडिया तक कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी के बाद यह मुद्दा प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा।

University administration faces questions after objectionable scenes surfaced in farewell event video
धार में जहरीली शराब से युवक की संदिग्ध मौत! मामा के गांव से लौटते समय पी थी शराब; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कुलगुरु ने गठित की जांच समिति

मामले को गंभीरता से लेते हुए कुलगुरु डॉ. किशन यादव ने जांच समिति का गठन किया है। समिति को पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच करने और यह पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है कि कार्यक्रम के आयोजन और प्रस्तुतियों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन हुआ या नहीं। जांच समिति को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय स्तर पर कदम उठाए जा सकते हैं। फिलहाल पूरे मामले पर छात्रों, शिक्षकों और जिला प्रशासन की नजरें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com