सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की किस्त फोटो सोर्स- नवभारत
शिवपुरी

लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, CM मोहन ने जारी किए 1831 करोड़, 1.24 करोड़ महिलाओं को मिले 1500 रुपए

CM Mohan Yadav Releases Ladli Behna Installment : मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी हो गई। CM मोहन यादव ने 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में 1,500 रुपए ट्रांसफर किए।

सुधीर दंडोतिया, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछोर से जारी की लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त।

  • 1.24 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंची 1,500 रुपए की किस्त।

  • सरकार ने कुल 1,831.77 करोड़ रुपए किए ट्रांसफर।

Ladli Behna Yojana 42nd installment Released : मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए शुक्रवार को बड़ी खबर आई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शिवपुरी जिले के पिछोर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी कर दी।

सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500-1,500 रुपए ट्रांसफर किए गए। इस किस्त के रूप में सरकार ने कुल 1,831 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित की है।

अब तक बहनों को मिले 69 हजार करोड़ से ज्यादा

जून 2023 में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचाई जा चुकी है। योजना की शुरुआत में पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि 1500 रुपए कर दी गई।

2026-27 के बजट में 23882 करोड़ का प्रावधान

महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपए का प्रावधान किया है। नवंबर की किस्त जारी होने के बाद चालू वित्तीय वर्ष में योजना पर खर्च की गई राशि करीब 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपए हो गई है।

वंचित महिलाओं के जुड़ने का इंतजार

योजना का लाभ पाने से वंचित पात्र महिलाओं के लिए भी आगे रास्ता खुल सकता है। जानकारी के मुताबिक, पात्रता की शर्तें पूरी करने वाली नई महिलाओं को अगले साल योजना में शामिल करने की तैयारी है। हालांकि, नए पंजीयन या आवेदन की तारीख को लेकर सरकार ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में इच्छुक महिलाओं को नई आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना होगा।

हर महीने मिलती है 1500 रुपए की सहायता

लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य प्रदेश की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके तहत हर महीने सीधे बैंक खातों में सहायता राशि भेजी जाती है। 42वीं किस्त जारी होने के साथ ही योजना के लाभार्थियों को नवंबर महीने की आर्थिक सहायता मिल गई है।

दुनिया के हर 9 में से 1 वयस्क को डायबिटीज, गोवा-केरल में सबसे ज्यादा खतरा; ऐसा है महाराष्ट्र का हाल

अडानी के तराली प्रोजेक्ट की लागत 5,675 करोड़ से सीधे 57 करोड़ पर कैसे आ गई? मोदी सरकार पर उठे सवाल

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- मेरा फोन टैप करवा रहे हैं PM मोदी; फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

अपने ही इवेंट में टेलीप्रॉम्प्टर की जरूरत क्यों? राहुल गांधी के तंज पर गरमाई सियासत, BJP बोली- ये गंदी राजनीति

Milk Price Hike: दूध के दाम 8 रुपये बढ़े, आज ने नई दरें लागू, जानें अब कितने में मिलेगा