Pic : @KumaarSaagar 
मध्य प्रदेश

शर्मनाक! मध्य प्रदेश में बीच सड़क पर वर्दी पहने पुलिसकर्मी ने लड़की से की छेड़छाड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

दामिनी सिंह

मध्य प्रदेश : लड़कियों और महिलाओं (Womans) के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल होने लगते हैं। फिलहाल, तो ये सवाल मध्य प्रदेश में रह रहे लोगों के मन में उठ रहा है। क्योंकि वहां पर हुई एक घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक युवती के साथ बीच रोड पर छेड़छाड़ करते नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वर्दी पहने पुलिसवाला युवती से अश्लील हरकत करते हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल का बताया जा रहा है। 

बता दें कि घटना रात के वक्त किसी रोड पर हुई है। जिसका एक वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो फिलहाल, इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की नवभारत पुष्टि नहीं करता है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  एक यूजर ने लिखा, "महोदय सोशल मीडिया पर वायरल उक्त वीडियो में पुलिस कर्मी अबोध बालिका के साथ अभद्रता करता हुआ स्पष्ट दिखाईं दे रहा है। कृपया त्वरित संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें।"

India Bloc Sharad Pawar Meeting in Mumbai: शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- लड़ाई जारी है...

शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई जारी है, NCP के रुख पर बढ़ा सस्पेंस

Delimitation Bill Live: मोदी सरकार का साथ नहीं छोड़ेगी DMK; स्टालिन के बाद पवार को मनाने पहुंचे राहुल गांधी

एक ही पार्टी के छह सांसदों को दो-दो व्हिप! UBT ने बागीयों काे भी सौंपा नोटिस, परिसीमन बिल पर फंसा कानूनी पेच

परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!