यातायात प्रभारी का सस्पेंशन ऑर्डर फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
सिवनी

सिवनी पुलिस कांड में एक और कार्रवाई, यातायात प्रभारी विजय बघेल सस्पेंड, अब तक 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Seoni Police Viral Video Case: सिवनी पुलिस वायरल वीडियो मामले में यातायात प्रभारी विजय बघेल निलंबित। इससे पहले ASP, SDOP समेत छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब तक सात पुलिसकर्मी सस्पेंड हुए।

मनीष तिवारी, प्रीतेश जैन

Highlights :

  • सिवनी वायरल वीडियो मामले में एक और पुलिसकर्मी निलंबित।

  • यातायात प्रभारी विजय बघेल को जबलपुर रक्षित केंद्र भेजा गया।

  • इससे पहले ASP, SDOP समेत छह पुलिसकर्मी हो चुके हैं सस्पेंड।

  • अब तक मामले में सात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई।

  • होटल में युवक को गांजा रखकर फंसाने की धमकी देने का आरोप।

Vijay Baghel Suspended in Seoni Police Controversy : सिवनी के होटल में युवक-युवती को धमकाने और गांजा रखकर फंसाने की धमकी देने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस विभाग ने एक और कार्रवाई की है। अब सिवनी के प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक विजय बघेल को निलंबित कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन ने 18 नवंबर को निलंबन आदेश जारी किया। इससे पहले ASP, SDOP समेत छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल सात पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं।

वायरल वीडियो में संदिग्ध भूमिका मिलने पर कार्रवाई

जबलपुर जोन के पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, 17 नवंबर को सिवनी जिले से संबंधित एक वीडियो सामने आया था। इसमें कुछ पुलिसकर्मी होटल के कमरे में एक महिला और पुरुष से आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करते और उनके सामान में गांजा रखने की धमकी देते दिखाई देने की बात कही गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज की अंतरिम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया घटना में संलिप्तता और संदिग्ध आचरण सामने आने के बाद विजय बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन के बाद जबलपुर रक्षित केंद्र में रहेंगे

आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान विजय बघेल को जबलपुर रक्षित केंद्र में संबद्ध किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही निर्धारित नियमों के तहत जबलपुर रक्षित केंद्र में उपस्थित रहना होगा। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधिकारियों और संबंधित पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

ASP- SDOP समेत छह पुलिसकर्मी पहले हो चुके सस्पेंड

इस मामले में इससे पहले ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम, टीआई सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी और ASP के ड्राइवर व गनमैन समेत छह पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है। अब यातायात प्रभारी विजय बघेल पर कार्रवाई के बाद निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या सात हो गई है।

होटल में युवक-युवती को धमकाने का है मामला

दरअसल, सिवनी के एक होटल में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि पुलिस अधिकारियों ने होटल के कमरे में मौजूद युवक के बैग में गांजा रखकर उसे NDPS एक्ट में फंसाने की धमकी दी थी। होटल संचालक ने पुलिस अधिकारियों पर हर महीने 50 हजार रुपए मांगने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

CM मोहन यादव ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों के आचरण पर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया था कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

दिल्ली में फॉर्च्यूनर और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत 6 घायल

Patiala Bridge Collapse: पंजाब के पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल ढहा, दो ट्रक नदी में गिरे

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद