ASP दीपक मिश्रा पर झूठे केस में फंसाने और धमकी देने के आरोप, अधिवक्ता ने DGP से की शिकायत

ASP Deepak Mishra Complaint : सिवनी निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने झूठे मामलों में फंसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, पुलिस महानिदेशक से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
ASP Deepak Mishra complaint to Madhya Pradesh DGP
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के खिलाफ पुलिस महानिदेशक से शिकायतफोटो सोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights :

  • सिवनी के अधिवक्ता नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने अतिरिक्त SP दीपक मिश्रा के खिलाफ DGP से शिकायत की।

  • शिकायत में मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप लगाए गए।

  • खुशनुमा नूर से जुड़े मामले में शिकायत तैयार कराने में मदद करने के बाद दबाव बनाने का दावा।

ASP Deepak Mishra Complaint to MP DGP : एमपी पुलिस महकमे से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सिवनी निवासी अधिवक्ता नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के खिलाफ पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने अधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

खुशनुमा नूर से जुड़े मामले को लेकर विवाद का आरोप

DGP कैलाश मकवाना को दिए आवेदन में नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने बताया कि खुशनुमा नूर से जुड़े एक मामले में उन्होंने शिकायत तैयार करने में मदद की थी। उनके अनुसार ये शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के खिलाफ थी। ठाकुर का आरोप है कि इसकी जानकारी अधिकारी को मिलने के बाद से उनके प्रति रंजिश रखी जाने लगी और उन्हें मामले से दूर रहने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।

झूठे केस में फंसाने और धमकी देने का दावा

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें दूसरे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी जा रही है और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आवेदन में दावा किया कि अधिकारी अपने पद का कथित रूप से अवैधानिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

DGP से निष्पक्ष जांच की मांग

नरेंद्र गुड्डू ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक भोपाल को सौंपे आवेदन में पूरे घटनाक्रम की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत में उन्होंने अपने सामाजिक राजनीतिक और कानूनी कार्यों से जुड़े अनुभव का भी उल्लेख किया है। अब इस शिकायत पर पुलिस मुख्यालय की ओर से क्या कदम उठाया जाता है इस पर नजर रहेगी।

ASP Deepak Mishra complaint to Madhya Pradesh DGP
MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी नौकरी में 2 बच्चों की शर्त खत्म,2 से ज्यादा संतान वालों पर नहीं होगी कार्रवाई

क्या है पूरा मामला

होटल संचालक ने आरोप लगाया कि होटल में ठहरे एक बालिग कपल को पुलिस ने पकड़कर गांजे के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उनका दावा है कि वायरल वीडियो में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा कपल को गांजे के मामले में फंसाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम को लेकर होटल संचालक ने पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।