एएसपी दीपक मिश्रा भोपाल अटैच (सोर्स- सोशल मीडिया)
सिवनी

सिवनी होटल कांड के मुख्य किरदार ASP दीपक मिश्रा भोपाल अटैच, डेढ़ दशक से जिले में थे पदस्थ

Seoni Hotel ASP Viral Video: सिवनी होटल कांड के एएसपी दीपक मिश्रा भोपाल पुलिस मुख्यालय अटैच, छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी राकेश कुमार सिंह कर रहे मामले की जांच।

सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सिवनी होटल कांड के मुख्य किरदार एएसपी दीपक मिश्रा भोपाल अटैच।

  • छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी राकेश कुमार सिंह को सौंपी गई जांच।

  • मामले से जुड़े पांच पुलिसकर्मियों को किया गया रक्षित केंद्र जबलपुर अटैच।

Seoni ASP Deepak Mishra Bhopal Attach: मध्य प्रदेश के सिवनी में होटल के अंदर घुसकर कपल को धमकाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। दरअसल, गृह विभाग की सिचव अन्नू भलावी ने 18 नवंबर यानी बुधवार को इस मामले में एएसपी दीपक मिश्रा और एसडीओपी चंचलेश मरकाम को निलंबन का आदेश जारी करने के बाद राजधानी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में जबलपुर आईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी, एएसपी के आरक्षक ड्राइवर कृष्ण परते, गनमैन सलमान खान और यातायात प्रभारी विजय बघेल को निलंबित कर रक्षित केंद्र जबलपुर अटैच किया है।

डीआईजी राकेश कुमार सिंह कर रहे मामले की जांच

गौरतलब है कि इस मामले (सिवनी होटल कांड) की जांच छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी राकेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राकेश कुमार पहले एएसपी दीपक मिश्रा के साथ पदस्थ रह चुके हैं। ऐसे में यह जांच सवालों के घेरे में आ गई है।

15 साल से सिवनी जिले में पदस्थ दीपक मिश्रा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिवनी होटल कांड के मुख्य किरदार एएसपी दीपक मिश्रा मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बीते डेढ़ दशक यानी 15 साल से सर्विस दे रहे हैं। उन्होंने अपनी सर्विस में घंसौर थाना प्रभारी, कोतवाली थाना प्रभारी के अलावा खवासा बार्डर में आरटीओ और लखनादौन एसडीओपी के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं।

बजरंग दल ने डीआईजी को सौंपा पत्र

होटल कांड वाले मामले को लेकर अधिवक्ता और बजरंग दल ने गुरुवार यानी 19 नवंबर को डीआईजी को पत्र सौंपा। साथ ही इस मामले में अन्य पुलिसकर्मियों की होटल कांड में संलिप्तता की जांच की मांग भी की है।

एसपी को जिले से हटाने की उठी मांग

वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर कुछ अधिवक्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री, डीजीपी और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी को जिले से हटाने की मांग उठाई है।

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान