ग्रामीणों ने किया हमला (फोटो सोर्स- नवभारत) 
सीहोर

सीहोर में कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का विरोध, पथराव में जेसीबी के शीशे टूटे, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Revenue Team Attack : सिद्दीकगंज क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर भूमि कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। पथराव में JCB के शीशे टूट गए। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रीतेश जैन

Sehore Land Dispute Stone Pelting : सीहोर जिले के सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य नौमानिया गांव में भूमि कब्जा दिलाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पथराव में जेसीबी मशीन के शीशे टूट गए और ट्रैक्टर में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत झीकड़ी मेवाती के नौमानिया गांव निवासी सुनील कुमार वर्मा को न्यायालय के आदेश के तहत धारा 250 के प्रकरण में भूमि का कब्जा दिलाने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक (आरआई) कमल कीर, हल्का पटवारी गुलाब सिंह चौहान और पुलिस बल मौजूद था।

ग्रामीणों ने किया विरोध, पथराव और तोड़फोड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही राजस्व अमला कब्जा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने लगा, बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे, मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम का घेराव किया। इसी दौरान पथराव शुरू हो गया, जिसमें जेसीबी मशीन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रैक्टर पर भी लाठियों से हमला किए जाने की बात सामने आई। स्थिति बिगड़ती देख ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर चला गया, जबकि जेसीबी चालक मशीन को वहां से निकालने में सफल रहा।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा विवाद

हंगामे की सूचना मिलते ही सिद्दीकगंज थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसआई सूरज सिंह परिहार और एएसआई अशोक दुबे ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बाद में थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और किसी बड़े टकराव की स्थिति टल गई।

दस्तावेजों की जांच के बाद शांत हुआ मामला

थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल ने बताया कि दोनों पक्षों को खाचरौद पुलिस चौकी बुलाकर उनके भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। समझाइश के बाद फिलहाल मामला शांत है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और क्षेत्र में एहतियात के तौर पर निगरानी रखी जा रही है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला