चड्डी गैंग सीहोर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सीहोर

सीहोर में 'चड्डीधारी गैंग' की दहशत, दो मकानों से लाखों की चोरी; पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर को भी नहीं छोड़ा

Chaddi Gang Sehore: सीहोर में 'चड्डीधारी चोर गिरोह' का तांडव, पूर्व नपाध्यक्ष के भाई सहित कई घरों में घुसने का प्रयास, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश, जांच जारी।

सजल रघुवंशी

Chaddi Gang Theft Two House: जिला मुख्यालय पर पुलिस गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोलते हुए 'चड्डीधारी चोर गिरोह' ने एक बार फिर शहर में सनसनी फैला दी है। शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे बदमाशों ने पटेल कॉलोनी, बढ़ियाखेड़ी और विजासन धाम कॉलोनी को अपना निशाना बनाया।

शातिर चोरों ने दो सूने मकानों के ताले चटकाकर लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया, जबकि कई अन्य घरों में चोरी का असफल प्रयास किया। रातभर मचे इस तांडव से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।

​जाग होने पर भागे चोर, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश

​विजासन धाम कॉलोनी में चोरों ने मेडिकल स्टोर संचालक अमित जायसवाल के मकान को निशाना बनाने की कोशिश की। बदमाश बेहद शातिराना अंदाज में खिड़की की लोहे की ग्रिल उखाड़कर घर के भीतर दाखिल होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान खटपट की आहट सुनकर अमित जायसवाल की नींद खुल गई। उन्होंने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत बाहर की लाइटें चालू कर दीं।

मौके से फरार हुए चोर

​खुद को घिरता देख चोर तुरंत मौके से नौ दो ग्यारह हो गए। बाद में जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, तो उसमें तीन संदिग्ध तेजी से भागते हुए नजर आए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए अपने चेहरों को नकाब से ढांक रखा था।

​पूर्व नपाध्यक्ष के भाई के घर भी धावा

​बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने इसी कॉलोनी में रहने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के छोटे भाई सुरेंद्र सिंह अरोरा (अप्पी) के मकान पर भी धावा बोल दिया। यहां भी दो से तीन बदमाशों ने खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। हालांकि, यहां भी मकान मालिक की नींद खुल गई। जैसे ही घर के भीतर की लाइट जली, पकड़े जाने के डर से बदमाश बाउंड्रीवाल फांदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

एक ही रात में लगातार कई पॉश कॉलोनियों में हुई इन वारदातों ने सीहोर पुलिस की रात्रि गश्त और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के कारण ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चड्डीधारी गिरोह की तलाश में जुट गई है।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ