सीहोर के महोड़िया गांव में पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर हुआ लॉन्च।
सचिव जी समेत पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद।
3 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा पंचायत का पांचवां सीजन।
Panchayat Season 5 Trailer Launch In Sehore: पंचायत बेव सीरीज ने दर्शकों के दिल में अपनी अगर जगह बनाई है। ग्रामीण परिवेश, सधी हुई एक्टिंग और सरल साफ स्टोरी के दम पर देशभर के सिनेमाप्रेमियों के दिल पर राज करने वाली पंचायत बेव सीरीज के पांचवें सीजन का इंतजार अब खत्म होने जा रही है।
दरअसल, सीहोर जिले के ग्राम मोहोडिया जिसे पूरा देश फुलेरा के नाम से जानता है। वहां आज भव्य और यादगार कार्यक्रम हुआ इसके जरिए पंचायत सीजन 5 का ऑफिशियर ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर के सामने आते ही दर्शकों और प्रशंसकों के बीच नए सीजन को लेकर एक्साइटमेंट अलग लेवल पर पहुंच गया है।
पंचायत सीजन 5 तीन दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। ट्रेलर लॉन्च के इस खास मौके पर महोडिया गांव में उत्सव का नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में सीरीज की पूरी मुख्य स्टार कास्ट मौजूद रही। सचिव जी का किरदार निभाने वाले एक्टर जितेंद्र कुमार के साथ प्रधान जी यानी रघुवीर यादव, अभिनेत्री नीना गुप्ता जिन्होंने मंजू देवी के रूप में अलग पहचान बनाई, सुनीता राजभर यानी क्रांति देवी और फैजल मलिक यानी प्रहलाद चा सहित सीरीज से जुड़े मुख्य एक्टर मौजूद रहे।
ट्रेलर में एक बार फिर फुलेरा गांव की नई चुनौतियां, दिलचस्प मोड़ और किरदारों के बीच की खट्टी-मीठी केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली है, जिसने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। कार्यक्रम के दौरान सीरीज के लाइन प्रोड्यूसर जिशान जाफरी ने बताया कि पंचायत के अब तक के सभी पांचों सीजन की शूटिंग सीहोर जिले ग्राम महोडिया में ही की गई है।
गौरतलब है कि, इस सीरीज के कारण ग्राम महोडिया को देश-दुनिया में ‘फुलेरा’ के रूप में एक नई और अनूठी पहचान मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में भी खासा गर्व और उत्साह का माहौल है। फिल्म और वेब सीरीज़ की दुनिया में सैयद जीशान जाफरी जैसे लाइन प्रोड्यूसर पूरे प्रोजेक्ट की रीढ़ होते हैं। जहां डायरेक्टर रचनात्मकता को आकार देते हैं, वहीं सैयद जीशान जाफरी शूटिंग को तय बजट और समय में पूरा कराने की जिम्मेदारी संभालते हैं।