

Highlights
पंचायत सीजन 5 आने वाली 3 दिसंबर होगा रिलीज।
जितेंद्र कुमार समेत पुरानी स्टारकास्ट की होगी वापसी।
फुलेरा में क्रांति देवी और बनराकस के नेतृत्व में बदलेगा पंचायत का समीकरण।
दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्शन में बनी सीरीज प्राइम वीडियो पर होगी स्ट्रीम।
Panchayat Season 5 OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली वेब सीरीज पंचायत के फैंस के लिए एक बेहद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हर किसी की जुबान पर रहने वाले काल्पनिक गांव फुलेरा और सबके चहेते सचिव जी की दुनिया एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि इस सीरीज का 5वां सीजन इसी साल 3 दिसंबर को दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। जैसे-जैसे रिलीज की यह तारीख पास आ रही है, दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल लगातार परवान चढ़ रहा है।
टीवीएफ द्वारा निर्मित यह सीरीज हमेशा से ही आम आदमी की जिंदगी के बेहद करीब रही है। पिछले 4 सीजनों में इस कहानी ने गांवों की संस्कृति, वहां की छोटी-छोटी समस्याओं और इंसानी रिश्तों को जिस खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है, उसका कोई मुकाबला नहीं है।
अब इस 5वें सीजन में एक बार फिर से वही जानी-पहचानी गलियां, गांव की पंचायत और तमाम चहेते रोल हमारे सामने होंगे। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा की यह कला एक बार फिर से दर्शकों को उस सरल और अपनेपन से भरी दुनिया में वापस ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
वेब सीरिज पंचायत के नए सीजन की सबसे बड़ी ताकत इसकी मजबूत स्टार कास्ट है जो एक बार फिर से अपनी पुरानी भूमिकाओं में लौटने जा रही है। सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी बेहतरीन एक्टिंग से चार चांद लगाते नजर आएंगे।
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो और टीवीएफ के बीच का यह सफर इस बात का सबूत है कि अच्छी और सच्ची कहानियों को दर्शक हमेशा हाथों-हाथ लेते हैं। आने वाले दिसंबर महीने में फुलेरा की इस नई कहानी से पर्दा उठने वाला है, और देखना यह होगा कि इस बार यह कहानी दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।