ई-रिक्शा से जाते सत्येंद्र भूषण (फोटो सोर्स- नवभारत) 
मध्य प्रदेश

दिखने लगा पीएम मोदी और सीएम मोहन की अपील का असर, ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे सत्येंद्र भूषण

BJP Leader Satyendra Bhushan E-Rickshaw Ride: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव की अपील का असर दिखने लगा है। एमपी लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने पहुंचे।

प्रीतेश जैन

MP Laghu Udyog Nigam chairman: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का संयमित उपयोग करने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी कैबिनेट मीटिंग में ईंधन खपत कम करने के निर्देश दिए थे। इन अपीलों का असर दिखने लगा है।

मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह मंगलवार को ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने रवाना हुए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने निजी आवास से ई-रिक्शा में सवार होकर भाजपा कार्यालय पहुंचे।

ई-रिक्शा से पहुंचे सत्येंद्र भूषण

सत्येंद्र भूषण का ई-रिक्शा से सफर पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे प्रधानमंत्री की अपील के समर्थन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद पार्टी नेता भी अब ईंधन की बचत और वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

200 गाड़ियों से पदभार ग्रहण करने पहुंचे थे सौभाग्य सिंह

हालांकि मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर का पदभार ग्रहण देश में छाया हुआ है। सौभाग्य सिंह उज्जैन से करीब 200 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान उज्जैन से लेकर भोपाल तक कई जगहों पर जाम के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बीजेपी नेताओं पर ही अपील बेअसर

सौभाग्य सिंह के पदभार ग्रहण को लेकर विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि बीजेपी के खुद के नेता ही पीएम मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की बातों पर अमल नहीं कर रहे हैं।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज