जीटू पटवारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सतना

भ्रष्टाचार और कुपोषण पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष, जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा

Jitu Patwari Statement: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को दौरे पर सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में कुपोषण से एक बच्चे की मौत और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

सजल रघुवंशी

Jitu Patwari Satna Visit Target Government: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को दौरे पर सतना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल ही में कुपोषण से एक बच्चे की मौत और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा तथा प्रदेश सरकार को घेरा। पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार महज 40 रुपये में भ्रष्टाचार करते हुए कुपोषण खत्म करने के दावे कर रही है।

बता दें कि उन्होंने एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति होने की बात कही। साथ ही, उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हैदराबाद में दिए गए बयान पर भी कटाक्ष किया।

40 रुपये में कुपोषण मिटाना चाहती है सरकार- जीतू पटवारी

23 अप्रैल 2026 को कुपोषण से जूझ रहे दो बच्चों में से एक मासूम की मौत हो गई थी, जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में रीवा जिला अस्पताल भेजा गया था। चार महीने के बच्चे की मौत को लेकर जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार महज 40 रुपये की सहायता देकर कुपोषण खत्म करने का दावा कर रही है, जबकि उस राशि में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सबसे अधिक कुपोषित बच्चे हैं और अकेले सतना जिले में ही 8 हजार से ज्यादा बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।

जीतू पटवारी ने सरकार पर जमकर साधा निशाना

जीतू पटवारी कहा कि पिछले 25 वर्षों से सत्ता में बैठी सरकार जनता की समस्याओं की बजाय सिर्फ अपने हित साधने में लगी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं और नवजात बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सरकार के पास कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।

अपराध पर भी बोले जीतू पटवारी

बता दें की कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एनसीआरबी की रिपोर्ट का भी जिक्र करते हुए बयान दिया और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश के अपराध में से 32प्रतिशत अपराध मध्य प्रदेश में होता है। यह जंगल राज का जीता जागता प्रमाण है, जो भारतीय जनता पार्टी की गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बता रही है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश जंगल राज का पर्याय बन गया है।

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!