सतना के सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक (फोटो- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP के अस्पतालों में चूहों का आतंक, इंदौर-जबलपुर के बाद सतना में धावा; 40 नवजातों की जान पर खतरा

Madhya Pradesh की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही। इंदौर और जबलपुर के बाद अब सतना जिले के बड़े सरकारी अस्पताल की एक वायरल वीडियो ने खोल दी है। यहां SNCU में चूहों की धमाचौकड़ी है।

सौरभ शर्मा

Satna Hospital Rats Terror Viral Video: मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। इंदौर और जबलपुर के बाद अब सतना जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की पोल एक वायरल वीडियो ने खोल दी है। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू यानी सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में चूहों की धमाचौकड़ी देखने को मिली है। जहां 40 गंभीर रूप से बीमार नवजात भर्ती हैं, वहां चूहे मुंह में मुंगौड़ी दबाए बेखौफ घूम रहे हैं। यह लापरवाही मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ सकती है।

वायरल वीडियो महज दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक चूहा कंप्यूटर मॉनिटर के नीचे से निकलता है और वाई-फाई राउटर पर दौड़ लगाता है। उसके मुंह में खाने का सामान साफ नजर आ रहा है। वीडियो बनाने की भनक लगते ही वह भाग खड़ा होता है। एसएनसीयू जैसे अति संवेदनशील वार्ड में स्टाफ द्वारा खाना-पीना करने के सबूत भी मिले हैं, जिससे चूहे आकर्षित हो रहे हैं। यह गंदगी और लापरवाही संक्रमण का बड़ा कारण बन सकती है।

हादसों से नहीं लिया सबक, पूरे एमपी में यही हाल

यह तस्वीर डराने वाली इसलिए है क्योंकि प्रदेश में पहले भी चूहों के कारण बड़े हादसे हो चुके हैं। इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत हो चुकी है। अभी तीन दिन पहले ही जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू में भी चूहों का आतंक दिखा था। इसके बावजूद सतना अस्पताल प्रबंधन ने कोई सीख नहीं ली। नवजातों को ऑक्सीजन और ड्रिप लगी होती है, यदि चूहों ने ऑक्सीजन की नली काट दी या किसी बच्चे को काट लिया, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? यह सवाल अब हर किसी के मन में है।

साहब बोले- पुरानी बिल्डिंग है, चूहे तो आएंगे ही

मामले पर जिम्मेदारों के जवाब भी रटे-रटाए हैं। अस्पताल के आरएमओ डॉ. शरद दुबे ने तो मामले की जानकारी होने से ही इनकार कर दिया और कहा कि वे इसे दिखवाएंगे। वहीं सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने अजीब तर्क देते हुए कहा कि बिल्डिंग पुरानी है, कहीं गड्ढा होगा इसलिए चूहे आ जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि वार्ड में चूहेदानी, गम स्टिक और पेस्ट कंट्रोल की व्यवस्था है। हालांकि, वीडियो में चूहों की फौज और वहां बिखरा खाना उनके दावों की हकीकत बयां कर रहा है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?