सागर मर्डर केस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर में पैसों के लेन-देन की बात पर युवक का किया मर्डर, दो आरोपी फरार; पुलिस तलाश जारी

Sagar Murder Case: सागर के बंडा अंतर्गत बिजरी गांव में पैसों के विवाद में टीकाराम लोधी की बेरहमी से हत्या, झब्बू और राधे लोधी पर केस दर्ज, एसडीओपी की टीमें कर रहीं तलाश।

सजल रघुवंशी

Sagar Youth Murder Money Dispute: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि दो युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बिजरी गांव में हुई वारदात, टीकाराम लोधी की गई जान

जानकारी के अनुसार यह घटना बंडा थाना अंतर्गत बिजरी गांव की है। मृतक की पहचान टीकाराम लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात टीकाराम लोधी का गांव के ही झब्बू और राधे लोधी से पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने टीकाराम पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में टीकाराम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतक के भाई ने बताई घटना की पूरी कहानी

मृतक के भाई मेहराज लोधी ने बताया कि वह अपनी मां के पास खाना खाने गया था और वहीं से अपने भाई के लिए भी भोजन लेकर लौट रहा था। इसी दौरान झब्बू और राधे ने टीकाराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने इतनी बेरहमी से हमला किया कि टीकाराम की जान चली गई। मेहराज के अनुसार घटना के बाद उसने तत्काल 181 हेल्पलाइन पर सूचना दी, जिसके बाद सागर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक टीकाराम की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में बंडा एसडीओपी प्रदीप बाल्मीकि ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ