सागर में भीषण कार हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
सागर

सागर में खुशियों से लौट रही बारात पर कहर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोग कार में फंसे; हादसे में ड्राइवर की मौत

Road Accident In Sagar: सागर के खुरई बायपास पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक करने के चक्कर में सफारी और अर्टिगा में जोरदार भिड़ंत, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 घायल, चालक की मौत।

सजल रघुवंशी

Wedding Car Accident Sagar: शादी की खुशियां, नए जीवन की शुरुआत और घर लौटते परिवार के चेहरों पर मुस्कान लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया। सागर जिले के खुरई से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां दो कारों की आमने-सामने की टक्कर ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

घटना सोमवार को सागर जिले के खुरई बायपास स्थित टीहर चौराहा पर हुई। जानकारी के मुताबिक तोड़ा काछी गांव निवासी प्रहलाद कुशवाहा की शादी बीना के बेसरा गांव निवासी पूजा कुशवाहा से हुई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद परिवार नवविवाहित दूल्हा-दुल्हन को लेकर अर्टिगा कार से वापस लौट रहा था।

ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में कार टकराई

इसी दौरान सामने से आ रही एक सफारी कार ने कथित तौर पर ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की और सीधे अर्टिगा कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के आगे के दोनों गेट बुरी तरह दब गए और उसमें बैठे दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एमपी पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में अर्टिगा चालक गंभीर रूप से घायल

हादसे में अर्टिगा चालक सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए समय पर नहीं भेजा जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि इस मामले में संबंधित पक्षों की जांच और आधिकारिक स्थिति सामने आना बाकी है।

दूल्हा और दूल्हन व अन्य घायलों का इलाज जारी

जानकारी के अनुसार, दूल्हा प्रहलाद, दुल्हन पूजा और अन्य घायलों का इलाज जारी है। सड़क पर एक पल की लापरवाही कई जिंदगियों को बदल सकती है। अब सागर जिले के खुरई में हुई इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना एक बार फिर सुरक्षित ड्राइविंग और समय पर राहत व्यवस्था की अहमियत याद दिलाती है।

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब