सागर शराबकांड का आरोपी मनीष लोधी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
सागर

सागर जहरीली शराबकांड: मुख्य आरोपी मनीष लोधी की तलाश तेज, UP से लेकर गुजरात तक दबिश दे रही पुलिस

Sagar Police Action : सागर जहरीली शराब मामले में फरार मनीष लोधी की तलाश तेज है। यूपी और गुजरात तक पुलिस टीमें भेजी गई हैं। गिरफ्तारी पर इनाम 20 से बढ़ाकर 30 हजार रुपए किया गया है।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Sagar Liquor Case : सागर के जहरीली शराब मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपियों में शामिल बताए जा रहे शराब ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। उसकी तलाश में उत्तर प्रदेश और गुजरात तक पुलिस टीमें भेजी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मनीष लोधी की आखिरी लोकेशन चित्रकूट में मिली थी। इसके बाद पुलिस उसके संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। इन जानकारियों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की टीमें सतना और चित्रकूट के अलावा झांसी और ललितपुर में भी संभावित ठिकानों पर तलाश कर चुकी हैं।

बिहार से लौटते समय मिली मौतों की जानकारी

सागर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच में ऐसी जानकारी सामने आई है कि कथित नकली शराब की खेप तैयार करवाने के बाद मनीष लोधी बिहार चला गया था। पुलिस के अनुसार, बिहार से लौटते समय सतना में उसे शराब पीने से लोगों की मौत की जानकारी मिली। पुलिस का दावा है कि यह सूचना मिलने के बाद वह वहीं से फरार हो गया।

शाहगढ़ के जंगलों में भी तलाश

पुलिस को कुछ समय पहले मनीष लोधी के शाहगढ़ क्षेत्र के जंगलों में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां भी तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। फिलहाल गुजरात में भी उसकी संभावित मौजूदगी को लेकर पुलिस की एक टीम जांच कर रही है।

गिरफ्तारी पर इनाम 20 से बढ़ाकर 30 हजार

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम की राशि भी बढ़ा दी है। पहले मनीष लोधी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था, जिसे अब बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

30 से ज्यादा आरोपी, 18 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सागर शराबकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब तक 30 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है, जिनमें से 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ शराब तैयार करने, सप्लाई करने और कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मनीष लोधी की गिरफ्तारी के बाद मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।

PM Narendra Modi Birthday Live: एफिल टावर के सामने मनाया PM मोदी का जन्मदिन, देशभर से मंत्रियों ने दी बधाई

यूपीआई पेमेंट पर फीस का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, गैजेट नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

PM Modi Birthday Special: 25 वर्षों की यात्रा के बाद अगला लक्ष्य विकसित भारत 2047, तोड़ते जा रहे कई रिकॉर्ड

Semicon India: सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की ताकत दिखाएगा सेमीकॉन इंडिया, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Weather Alert: दिल्ली-यूपी से लेकर MP तक 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 Kmph तक चलेंगी हवाएं