सागर वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर: शराब दुकान पर पुलिसकर्मियों का हंगामा! डंडा लेकर कर्मचारियों को धमकाने का VIDEO वायरल

Sagar Viral Video: सागर की शाहपुर चौकी के दो सिपाहियों की गुंडागर्दी कैमरे में कैद! शराब दुकान पर डंडा लेकर पहुंचे और कर्मचारियों को धमकाया, समय पर शराब न पहुंचाने पर की गाली-गलौज।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Sagar Police Personnel Liquor Shop Video: सागर जिले की शाहपुर चौकी में पदस्थ दो आरक्षकों का शराब दुकान पर कथित तौर पर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों के व्यवहार और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में दो पुलिसकर्मी दुकान के कर्मचारियों से विवाद करते और डंडा लेकर धमकाते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो 16 अगस्त की रात करीब 11 बजे का है। वीडियो में शाहपुर चौकी में पदस्थ आरक्षक लकी अहिरवार और शिवराज ठाकुर शराब दुकान पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों की दुकान कर्मचारियों से कहासुनी होती नजर आती है।

वीडियो में आरक्षक के हाथ में दिखा डंडा

वायरल वीडियो में एक आरक्षक हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रहा है। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज और डंडे से मारने की धमकी देने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। विवाद के दौरान आरक्षक शराब समय पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताते सुनाई देते हैं।

वीडियो में क्या कह रहा आरक्षक?

वीडियो में एक आरक्षक कथित तौर पर यह सवाल करता सुनाई दे रहा है कि फोन करने के बावजूद शराब समय पर क्यों नहीं पहुंचाई गई। वह यह भी कहता सुनाई देता है कि क्या एक-एक क्वार्टर के लिए ठेकेदार को फोन करना पड़ेगा। इसी दौरान ठेकेदार को लेकर भी कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया।

शराब दुकान संचालक या कर्मचारी की ओर से नहीं की गई शिकायत

हालांकि, इस मामले में शराब दुकान संचालक या कर्मचारियों की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहे आरक्षक से जब घटना को लेकर बात की गई तो उन्होंने शराब को लेकर किसी बड़े विवाद से इनकार किया आरक्षक का कहना है कि दुकान के कर्मचारी से किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी और बाद में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया।

विवाद शराब को लेकर नहीं था- चौकी प्रभारी मनीष तिवारी

इधर, शाहपुर चौकी प्रभारी मनीषा तिवारी ने भी घटना के संज्ञान में आने की बात कही है। उनका कहना है कि विवाद शराब को लेकर नहीं था और दुकान कर्मचारी या ठेकेदार की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामला चर्चा में है और पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो की वास्तविक परिस्थितियों और पूरे घटनाक्रम को लेकर सागर पुलिस स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ