मामले का खुलासा करती सागर पुलिस फोटो सोर्स- नवभारत
सागर

सागर: घर के अंदर मिले 9 लाख के पटाखे, मोतीनगर पुलिस की लगातार दूसरे दिन कार्रवाई, जब्त किए 29 कार्टून पटाखे

Sagar Firecracker Seizure : सागर के धर्माश्री क्षेत्र में मोतीनगर पुलिस ने मकान से 9 लाख रुपये के 29 कार्टून पटाखे जब्त किए। पुलिस के मुताबिक, बिना लाइसेंस दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे रखे गए थे।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सागर के धर्माश्री क्षेत्र में मकान से करीब 9 लाख रुपये के पटाखे जब्त।

  • मोतीनगर पुलिस ने 29 कार्टून पटाखे बरामद किए।

  • घनी आबादी और विद्युत ट्रांसफॉर्मर के पास किया गया था भंडारण।

  • पुलिस के मुताबिक, दीपावली पर बिक्री के लिए बिना लाइसेंस रखे गए थे पटाखे।

  • सागर पुलिस का दावा- जिले में अब तक 15 से अधिक कार्रवाई की गईं।

Sagar Illegal Firecrackers Seized : दीपावली से पहले सागर में अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मोतीनगर थाना पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए धर्माश्री के पास एक आवासीय कॉलोनी स्थित मकान से करीब 9 लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मकान में 29 कार्टूनों में अलग-अलग प्रकार के पटाखे रखे हुए थे। घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण और पास में विद्युत ट्रांसफॉर्मर की मौजूदगी को देखते हुए आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बताया गया है।

मुखबिर की सूचना पर मकान में दबिश

पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को मोतीनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्माश्री के पास स्थित एक आवासीय कॉलोनी में रोशन केशरवानी ने अपने मकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान मकान से 29 कार्टून पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है।

बिना लाइसेंस दीपावली पर बिक्री की तैयारी

पुलिस के मुताबिक, पटाखे रोशन पिता स्वर्गीय सूरज वली केशरवानी के कब्जे से जब्त किए गए हैं। वह कटरा भीतर बाजार, थाना कोतवाली का निवासी है और वर्तमान में धर्माश्री के पास स्थित आवासीय कॉलोनी में रह रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में पटाखे दीपावली के दौरान बिक्री के लिए रखने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यक्ति के पास पटाखों के भंडारण के लिए वैध लाइसेंस नहीं था।

घनी आबादी और ट्रांसफॉर्मर के पास रखा था बारूद

जिस मकान में पटाखे रखे गए थे, वहां परिवार भी रहता है। आसपास घनी आबादी होने के साथ ही पास में विद्युत ट्रांसफॉर्मर भी स्थित है। ऐसे में आग लगने या दुर्घटना होने पर आसपास के लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। पुलिस ने पटाखे जब्त कर मोतीनगर थाने में मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहा अभियान

सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के मार्गदर्शन में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी जसवंत राजपूत के नेतृत्व में मोतीनगर पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, दीपावली से पहले लगातार दूसरे दिन बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त किए गए हैं।

जिले में 15 से अधिक कार्रवाई का दावा

सागर पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अब तक 15 से अधिक कार्रवाई की जा चुकी हैं। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अवैध पटाखों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन जारी

सागर पुलिस ने नागरिकों से अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7701055235 जारी किया गया है। पुलिस ने लोगों से त्योहार के दौरान सावधानी बरतने और आवासीय क्षेत्रों में ऐसे स्थानों पर पटाखे जमा नहीं करने की अपील की है, जहां आग या विस्फोट से जान-माल को खतरा हो सकता है।

महाराष्ट्र सरकार ने HC में मोदी सरकार को दी चुनौती, कांग्रेस ने पूछा- क्या फडणवीस दिल्ली को दे रहे कोई संदेश?

अनंत सिंह की पत्नी से छिना राज्य मंत्री का दर्जा, सरकारी बंगला भी खाली करने का नोटिस

व्यापारी बोले होगा 10 हजार करोड़ का घाटा तो राहुल बोले कर देंगे 30 सेकेंड में रैली खत्म, रख दी एक शर्त

महाराष्ट्र SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों पर 5 नवंबर को सुनवाई

सपा का नाम बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर ले अखिलेश, कैराना में जमकर बरसे ओवैसी; यूपी की सियासत में मचा घमासान