सागर के होटल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर के होटल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Hotel Death Case Sagar: सागर के होटल स्मार्ट बार के कमरे में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, 2 दिन से होटल में ठहरे बाईसा मोहल्ला निवासी शुभम अग्रवाल का शव फंदे से लटका मिला।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Sagar Hotel Youth Death Case: सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल स्मार्ट बार में एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाईसा मोहल्ला निवासी शुभम अग्रवाल के रूप में हुई है। युवक करीब दो दिन पहले होटल में कमरा लेकर ठहरा था। बुधवार देर रात होटल कर्मचारियों ने कमरे में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में फंदे पर मिला शव

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस होटल पहुंची। कमरे की जांच के बाद शव का पंचनामा बनाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस को शुरुआती जांच में शव करीब दो दिन पुराना होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

शुभम की मौत को लेकर उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का दावा है कि शव पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। उनका यह भी कहना है कि शुभम के पास करीब 1 लाख 70 हजार रुपए नकद थे, लेकिन यह राशि अब नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक, शुभम के पास मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन की चाबियां भी थीं, जो कमरे से नहीं मिली हैं। इन्हीं परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने होटल में ही हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया चक्काजाम

पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मोतीनगर थाना क्षेत्र के एक चौराहे के पास परिजनों ने चक्काजाम कर विरोध जताया।चक्काजाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया और यातायात सामान्य कराया गया।

होटल स्टाफ की भूमिका पर भी सवाल

परिजनों ने होटल कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शुभम करीब दो दिन से होटल में ठहरा था और पुलिस के अनुसार शव भी करीब दो दिन पुराना है, तो इतने समय तक कमरे की स्थिति की जानकारी होटल प्रबंधन को क्यों नहीं हुई। परिजनों ने होटल में शुभम से मिलने आने वाले लोगों, कमरे में आने-जाने वालों और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य परिस्थितियों की जांच कराने की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सीएसपी ललित कश्यप के मुताबिक, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं है। हत्या की आशंका, चोट के निशान और नकदी व चाबियां गायब होने से जुड़े परिजनों के दावों की पुलिस जांच कर रही है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा