सागर कलेक्टर कार्यालय के बाहर दो युवतियों के बीच हुई मारपीट (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमकर चले थप्पड़, दो युवतियों के बीच हुई मारपीट

Sagar Collector Office fight: कलेक्टर कार्यालय के गेट पर दो युवतियों में हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर चले लात-थप्पड़। राहगीरों ने बीच-बचाव कर कराया शांत, पुराने विवाद के चलते भिड़ीं युवतियां।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Two Women Clash In Sagar: सागर में कलेक्टर कार्यालय के गेट के पास गुरुवार दोपहर उस वक्त हंगामा मच गया, जब दो युवतियां आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

वायरल वीडियो में दोनों युवतियां एक-दूसरे से बहस करती और फिर हाथापाई करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक युवती दूसरी युवती को लगातार थप्पड़ मारती दिखाई देती है। कुछ ही सेकेंड में कई थप्पड़ मारने के बाद उसे नीचे गिराने की भी कोशिश की जाती है। इसके बाद दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट जारी रहती है।

घटना के दौरान मौके पर उमड़ी भारी भीड़

घटना कलेक्टर कार्यालय के गेट के पास होने के कारण वहां मौजूद लोगों का ध्यान भी इस विवाद की ओर चला गया। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवतियों को अलग किया और मामला शांत कराया। मारपीट के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। दोनों युवतियां गोपालगंज थाने पहुंचीं और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी।

दोनों महिलाओं के बीच पहले से चल रहा था विवाद

गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के मुताबिक दोनों महिलाएं एक-दूसरे को पहले से पहचानती हैं। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह मारपीट हुई।

शिकायतों और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर एनसीआर की कार्रवाई की गई है। पुलिस अब शिकायतों और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों के बीच पुराना विवाद किस बात को लेकर था और गुरुवार को विवाद ने अचानक इतना गंभीर रूप क्यों ले लिया। कलेक्टर कार्यालय जैसे संवेदनशील और सार्वजनिक स्थान के बाहर हुई इस मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है। जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ का भव्य स्वागत, भारत से रिश्तों पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

मान की ईमानदारी का उतरा मुखौटा, CBI जांच के आदेश पर मजीठिया का हमला, बोले- अब सबका हिसाब होगा

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र

एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल