सागर में महिलाओं का प्रदर्शन फोटो सोर्स- नवभारत
सागर

सागर में BJP नेत्री ने महिलाओं के साथ खोला मोर्चा, लाठियां लेकर शराब दुकान पहुंचीं, दी बंद कराने की चेतावनी

Sagar Liquor Shop Removal Demand:सागर में BJP महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आकृति जड़िया महिलाओं के साथ लाठी लेकर शराब दुकान के विरोध में पहुंचीं। कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देकर दुकान हटाने की मांग की।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • सागर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने शराब दुकान के खिलाफ खोला मोर्चा।

  • आकृति जड़िया के साथ लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाएं।

  • मछरयाई क्षेत्र में 30 साल से चल रही है शराब दुकान।

  • कलेक्ट्रेट पहुंचकर दुकान को स्थायी रूप से हटाने की मांग।

BJP Leader Protest Against Liquor Shop in Sagar : सागर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पार्षद आकृति जड़िया महिलाओं के साथ शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतर आईं। हाथों में लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाओं ने दुकान बंद कराने की मांग की। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर दुकान दोबारा खुली तो वे खुद उसे बंद कराने के लिए आगे आएंगी।

मामला सागर के केशवगंज वार्ड स्थित मछरयाई क्षेत्र का है। यहां करीब 30 साल से शराब दुकान चल रही है। पिछले दिनों क्षेत्र में शराब पीने से हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ गया। दो दिन तक बंद रहने के बाद सोमवार सुबह जैसे ही दुकान फिर खुली, बड़ी संख्या में महिलाएं लाठियां लेकर वहां पहुंच गईं और विरोध शुरू कर दिया।

शराब दुकान से परेशान हैं मोहल्ले की महिलाएं

सागर में प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान के चलते इलाके का माहौल बिगड़ रहा है। उनका आरोप है कि यहां शराब बिक्री के साथ जुआ और सट्टे जैसी गतिविधियां भी चलती हैं। शराब पीकर आने वाले लोगों की वजह से महिलाओं को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों को दिया आवेदन

सड़क पर विरोध जताने के बाद आकृति जड़िया महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां अधिकारियों को आवेदन देकर शराब दुकान को हमेशा के लिए हटाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि कुछ दिनों के लिए दुकान बंद करना समस्या का हल नहीं है। इसे दूसरी जगह भी नहीं, बल्कि क्षेत्र से पूरी तरह हटाया जाना चाहिए।

भाजपा नेत्री ने दी खुद दुकान बंद कराने की चेतावनी

आकृति जड़िया ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि शराब दुकान दोबारा खोली गई तो महिलाएं खुद आगे आकर इसे बंद कराएंगी। उन्होंने प्रशासन से जल्द फैसला लेने की मांग की है।

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ