सागर में 200 साल पुराने मंदिर पर गिरी बिजली (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर में 200 साल पुराने मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद का प्लास्टर झड़ा; फर्शियां टूटीं

Lightning Strike Sagar Temple: सागर जिले के खुरई में बड़ा हादसा टला, प्राचीन श्रीराम मंदिर पर कड़की आकाशीय बिजली, रूसल्ला गांव स्थित मंदिर के गुंबद का प्लास्टर झड़ा और फर्श की पट्टियां टूटीं।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

Lightning Strikes Temple In Sagar: सागर जिले के खुरई क्षेत्र में सोमवार शाम मौसम बदलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन श्रीराम मंदिर को नुकसान पहुंचा। खुरई के रूसल्ला गांव में स्थित मंदिर पर तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से गुंबद का प्लास्टर झड़कर नीचे आ गया। मंदिर में लगी फर्शियों वाले पत्थरों के टूटने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय मंदिर के आसपास कोई बड़ा जनहानि का मामला सामने नहीं आया।

तेज गर्जना के साथ मंदिर पर गिरी बिजली

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में बादल छाने के साथ तेज बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली रूसल्ला गांव स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर पर गिर गई। बिजली गिरने की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए। इसके कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम सामान्य होने के बाद ग्रामीण मंदिर परिसर में पहुंचे तो वहां गुंबद के हिस्से का प्लास्टर नीचे गिरा हुआ मिला।

गुंबद और पत्थरों को पहुंचा नुकसान

घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में मंदिर के ऊपरी हिस्से में नुकसान नजर आ रहा है। आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद का प्लास्टर झड़ गया, जबकि मंदिर में लगी कुछ फर्शियां और पत्थर भी टूटकर नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना संबंधित लोगों को दे दी गई है।

200 साल से अधिक पुराना बताया जा रहा मंदिर

ग्रामीणों के अनुसार रूसल्ला गांव में स्थित यह श्रीराम मंदिर 200 साल से अधिक पुराना बताया जाता है। मंदिर का संबंध सागर के प्रसिद्ध वृंदावन बाग मंदिर ट्रस्ट से बताया जा रहा है। प्राचीन मंदिर होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए इसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व भी है। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर को हुए नुकसान के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

ग्रामीणों ने दी घटना की जानकारी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुए नुकसान की जानकारी संबंधित लोगों को दी। फिलहाल मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण और आगे की मरम्मत को लेकर प्रक्रिया की जानकारी सामने आना बाकी है। आकाशीय बिजली गिरने की घटना ने एक बार फिर बारिश और गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना