सागर बीएमसी में मारपीट का मामला  (सोर्स- सोशल मीडिया)
सागर

सागर BMC में महिला ने सुपरवाइजर को चप्पल से पीटा, मरीज के बेटे पर पिता का गला दबाने की कोशिश का आरोप

Sagar BMC Hospital Incident: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ICU में भर्ती कराने की सलाह पर भड़के परिजन, ड्यूटी डॉक्टर से अभद्रता और डॉक्टरों-सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट का आरोप।

सरजू पटेल, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में आईसीयू में शिफ्ट करने की सलाह पर हंगामा।

  • मंगलवार देर रात वार्ड नंबर 30 में मरीज के परिजनों ने किया विवाद।

  • मरीज के बेटे पर अपने ही पिता का गला दबाने की कोशिश का आरोप।

Woman Beats Security Supervisor With Slipper Sagar: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में मरीज को आईसीयू में भर्ती कराने की सलाह देना विवाद की वजह बन गया। मंगलवार देर रात वार्ड में मरीज के परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक महिला ने सुरक्षा सुपरवाइजर को चप्पल से पीटा, जबकि मरीज के बेटे ने अपने ही पिता का गला दबाने की कोशिश की।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। बीएमसी प्रबंधन ने मामले में गोपालगंज थाने में लिखित शिकायत दी है।

मंगलवार दोपहर को इलाज के लिए मरीज को किया था भर्ती

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ राजेश जैन के अनुसार, मरीज को मंगलवार दोपहर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसकी हालत गंभीर बताई थी। मरीज को बेहतर और जीवनरक्षक उपचार उपलब्ध कराने के लिए आईसीयू में शिफ्ट करने की सलाह दी गई थी।

आईसीयू में शिफ्ट करने की बात पर शुरू हुआ विवाद

सागर जिले के बीएमसी के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. रमेश पांडेय ने बताया कि 18 नवंबर की रात करीब 12:10 बजे वार्ड नंबर 30 में विवाद होने की सूचना मिली। इसके बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर मो. शफीक खान सुरक्षा गार्डों के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय ड्यूटी डॉक्टर मरीज को आईसीयू-15 में शिफ्ट करने के लिए परिजनों को समझा रहे थे। परिजनों ने इस पर असहमति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और वार्ड में भीड़ जमा हो गई।

8 से 10 लोगों पर मारपीट का आरोप

बीएमसी प्रबंधन के अनुसार, विवाद के दौरान मरीज के बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता का गला दबाने की कोशिश की। डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे रोकने और मरीज को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद युवक के साथ मौजूद 8 से 10 लोगों ने डॉक्टर, सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्डों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक महिला ने सुपरवाइजर मो. शफीक खान को चप्पल से पीटा।

गोपालगंज थाने में शिकायत

घटना के बाद बुधवार को सिक्योरिटी सुपरवाइजर मो. शफीक खान ने गोपालगंज थाने में लिखित शिकायत आवेदन दिया। फिलहाल मामले में दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पुलिस की ओर से कार्रवाई की जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट