सागर में महिला ने की आत्महत्या (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मध्य प्रदेश

MP News: पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी! मां ने दो बच्चों के साथ खाया जहर; महिला की मौत

Khurai Female Consume Poison: सागर के खुरई में दर्दनाक हादसा, पति की मौत के सदमे में मां ने दो बच्चों संग खाया जहर, आरती तिवारी की मौत, दोनों मासूम बच्चों का सागर में इलाज जारी।

सजल रघुवंशी

Sagar Khurai Suicide Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति की मौत का सदमा एक महिला बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई है, जबकि दोनों बच्चे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

घटना खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र के सहोदरा बाई राय वार्ड की है। यहां रहने वाली आरती तिवारी ने अपने दो बच्चों, 10 वर्षीय प्रियांश तिवारी और 12 वर्षीय दिव्या तिवारी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तत्काल खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया।

गभीर हालत को देखते हुए किया गया सागर रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए सागर रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान आरती तिवारी ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बच्चों का गंभीर हालत में इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतिका के पति सत्यजीत तिवारी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी थे। उन्होंने भी दो दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। पति की अचानक मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जानकारी के मुताबिक घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य सत्यजीत तिवारी की अस्थियां विसर्जित करने बरमान गए हुए थे। इसी दौरान घर में अकेली आरती तिवारी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही खुरई ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और क्या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था।

एक ही परिवार में दो दिनों के भीतर दो मौत

एक ही परिवार में दो दिनों के भीतर हुई दो मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। अब हर किसी की दुआ यही है कि जिंदगी और मौत से जूझ रहे दोनों मासूम बच्चे जल्द स्वस्थ होकर इस दुखद हादसे से उबर सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे