जल सत्याग्रह कर रहे लोगों के बीच पहुंची नवभारत की टीम फोटो सोर्स- नवभारत
रीवा

रीवा: न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में 7वें दिन भी जारी है जल सत्याग्रह, प्रदर्शन में शामिल विमला आदिवासी की मौत

Rewa Jal Satyagraha : रीवा के रोझौही गांव में प्रस्तावित न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में 7वें दिन भी जल सत्याग्रह जारी है। प्रमोद शर्मा के आमरण अनशन का तीसरा दिन है, जो आगे भी जारी रहेगा।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • रीवा के रोझौही गांव में प्रस्तावित न्यूक्लियर प्लांट के विरोध में सातवें दिन भी जल सत्याग्रह जारी।

  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा के आमरण अनशन का तीसरा दिन।

  • आंदोलन में शामिल विमला आदिवासी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों में शोक।

  • जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने आंदोलन के संचालन की जिम्मेदारी संभाली।

  • आंदोलनकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने की बात कही।

Rewa Nuclear Plant Protest : रीवा जिले के रोझौही गांव में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय का जल सत्याग्रह सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी पानी के भीतर खड़े होकर परियोजना का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे प्रस्तावित संयंत्र को लेकर अपनी चिंताओं और मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं।

आंदोलनकारियों ने मांगों पर विचार किए जाने और प्रशासन से संवाद की उम्मीद जताई है। इस बीच नवभारत की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से उनकी समस्याओं और उनकी मांगों की जानकारी ली।

प्रमोद शर्मा के आमरण अनशन का तीसरा दिन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद शर्मा का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। वे आंदोलन स्थल पर गंगा तालाब के पास बनाई गई झोपड़ी में रहकर अनशन कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों और आदिवासी समुदाय के लोग पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही है।

विमला आदिवासी की मौत से आंदोलनकारियों में शोक

रीवा में जल सत्याग्रह में शामिल विमला आदिवासी की मौत के बाद आंदोलन स्थल पर शोक का माहौल है। आंदोलनकारियों के मुताबिक, सत्याग्रह के पांचवें दिन रात करीब आठ बजे विमला आदिवासी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से आंदोलन में शामिल ग्रामीणों, आदिवासी समुदाय के लोगों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।

आमरण अनशन पर बैठे प्रमोद शर्मा

रवि मिश्रा ने संभाली आंदोलन की कमान

प्रमोद शर्मा के आमरण अनशन पर बैठने के बाद आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने आंदोलन के संचालन की जिम्मेदारी संभाली है। वे ग्रामीणों और आदिवासी आंदोलनकारियों के साथ मिलकर जल सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही है।

आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार

रोझौही में प्रस्तावित न्यूक्लियर पावर प्लांट को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है। आंदोलनकारी चाहते हैं कि शासन-प्रशासन उनकी चिंताओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करे। इसके लिए आगे की आंदोलन रणनीति तैयार की जा रही है। फिलहाल सातवें दिन भी जल सत्याग्रह जारी है और प्रमोद शर्मा का आमरण अनशन तीसरे दिन में पहुंच गया है।

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!