रीवा पुलिस ने बचाई गाय की जान (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रीवा

जब रीवा में आधी रात मानवता के लिए जागी खाकी, पुलिस ने चलाया रेस्कयू ऑपरेशन; नाले में फंसी गाय को दिया नया जीवन

Rescue Operation By Rewa Police: खाकी का मानवीय चेहरा, रीवा के अमहिया में सीएसपी रितु उपाध्याय के निर्देश पर आधी रात नाले के कीचड़ में उतरी पुलिस, गाय का सुरक्षित रेस्क्यू कर जीता दिल।

सजल रघुवंशी

Rewa Police Rescue Cow: रीवा पुलिस का एक ऐसा मानवीय चेहरा सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आमतौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस इस बार एक बेजुबान की जान बचाने के लिए आधी रात को नाले के कीचड़ में उतर गई।

घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने गाय का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। इस पूरे अभियान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग रीवा पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की जमकर सराहना कर रहे हैं।

रीवा के अमहिया थाना क्षेत्र का है मामला

यह मामला रीवा शहर के अमहिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक गाय गहरे नाले में गिर गई है और कीचड़ में फंस जाने के कारण बाहर नहीं निकल पा रही है। अंधेरा होने और नाले में भारी कीचड़ होने के कारण गाय की हालत लगातार बिगड़ रही थी।

पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए शुरू किया रेस्कयू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही सीएसपी रितु उपाध्याय के निर्देशन में अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। गाय को सुरक्षित निकालने के लिए जेसीबी की मदद से नाले का एक हिस्सा तोड़ा गया। इसके बाद पुलिसकर्मी खुद कीचड़ में उतर गए और काफी देर की मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्कयू के बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

रेस्क्यू के बाद गाय को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे और पुलिस टीम का उत्साह बढ़ाते रहे। लोगों ने पुलिस के इस मानवीय प्रयास की खुले दिल से सराहना की। इस पूरे रेस्क्यू अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रेसक्यू ऑपरेशन का वीडियो

वीडियो देखने वाले लोग रीवा पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और सेवा भावना की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानों के साथ-साथ बेजुबान जीवों की रक्षा के लिए भी पूरी जिम्मेदारी के साथ आगे आती है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि खाकी वर्दी के पीछे सिर्फ सख्ती ही नहीं, बल्कि सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का भाव भी उतनी ही मजबूती से मौजूद है।

https://youtu.be/DPqrRsjl9Eo?si=ho6LatOC-pLgYejY

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित