रीवा में ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

रीवा में ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला; फायरिंग कर NDPS आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ा ले गए बदमाश

Rewa Odisha Police Attack: रीवा-सीधी सीमा की छुहिया घाटी में सनसनीखेज वारदात, ओडिशा पुलिस की टीम पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, फायरिंग कर NDPS मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को कस्टडी से छुड़ाकर फरार।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Firing At Odisha Police Team Rewa: सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ओडिशा पुलिस की टीम पर कथित तौर पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और फायरिंग व मारपीट के बाद एनडीपीएस मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सीधी और रीवा पुलिस में हड़कंप मच गया और आसपास के थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी गई।

NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी को पेशी के लिए ले जा रही थी ओडिशा पुलिस

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस की टीम एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को ओडिशा से रीवा जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। इसी दौरान रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत छुहिया घाटी में चार वाहनों में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम के वाहन को कथित तौर पर घेर लिया।

बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर की फायरिंग

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की और बेसबॉल बैट से हमला भी किया। ओडिशा पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने दो बार गोलियां चलाईं। हमले के दौरान पुलिसकर्मियों के पास AK-47, पिस्टल सहित अन्य हथियार होने के बावजूद बदमाश आरोपी को छुड़ाकर मौके से भागने में सफल रहे।

पुलिस ने शुरू की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी भी मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों की पुलिस को तत्काल अलर्ट कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू कराई गई। पुलिस टीमों ने छुहिया घाटी समेत आसपास के मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

पुलिस बदमाशों की पहचान और उनके वाहनों का पता लगाने में जुटी

फिलहाल घटना में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनके वाहनों का पता लगाने में जुटी है। घटना के पीछे आरोपी को छुड़ाने की साजिश और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एनडीपीएस आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाकर ले जाने की इस वारदात के बाद रीवा-सीधी सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा