युवती की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन फोटो सोर्स- नवभारत
रीवा

रीवा: प्रेमी से मिलने आधी रात घर से निकली 19 साल की युवती, खेत की फेंसिंग में फैले करंट की चपेट में आने से मौत

Rewa Girl Death Case : रीवा के जवा में आधी रात प्रेमी से मिलने खेत पहुंची 19 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई। खेत की लोहे की फेंसिंग में करंट प्रवाहित था। पुलिस ने खेत मालिक पर केस दर्ज किया।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • रीवा के जवा थाना क्षेत्र में करंट लगने से 19 वर्षीय युवती की मौत।

  • आधी रात प्रेमी से मिलने खेत पर पहुंची थी युवती।

  • लोहे की फेंसिंग में करंट होने की बात सामने आई।

  • प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने उसके भाई को दी सूचना।

Rewa Girl Electric Shock Death : रीवा के जवा थाना क्षेत्र में प्रेमी से मिलने गई 19 वर्षीय युवती की करंट लगने से मौत हो गई। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। युवती खेत के चारों ओर लगी लोहे की तारों की फेंसिंग पार कर रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि खेत की बाड़ी में करंट प्रवाहित था।

प्रेमिका को मृत देखकर प्रेमी बदहवास हो गया। उसने युवती के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात 3 बजे खेत पर मिलने का था प्लान

जानकारी के मुताबिक, जवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का पास के दूसरे गांव में रहने वाले 19 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों के गांवों के बीच करीब दो किलोमीटर की दूरी है। मंगलवार देर रात युवक पहले ही तय स्थान पर पहुंच गया था। युवती भी घर से निकलकर उससे मिलने खेत की ओर जा रही थी। खेत युवती के घर से लगभग 500 मीटर दूर बताया जा रहा है।

लोहे की फेंसिंग पार करते समय लगा करंट

बताया जा रहा है कि खेत के चारों ओर लोहे के कटीले तारों से घेराबंदी की गई थी। आरोप है कि इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था। खेत में प्रवेश करने के लिए युवती ने फेंसिंग के नीचे से निकलने की कोशिश की, तभी वह बिजली की चपेट में आ गई। करंट का झटका इतना तेज था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेमिका को मृत देख बदहवास हुआ युवक

रीवा में युवती की मौत के बाद युवक घबरा गया। बदहवास हालत में उसने युवती के भाई को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। युवती को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

खेत मालिक के खिलाफ केस दर्ज

जवा थाना पुलिस के एएसआई अखिलेश्वर सिंह के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच और पूछताछ की। शुरुआती जानकारी में खेत की लोहे की फेंसिंग में करंट प्रवाहित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्रेमी की भूमिका की भी जांच

रीवा पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और युवती को रात में मिलने के लिए बुलाने से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है। प्रेमी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस खेत में करंट प्रवाहित होने और युवती की मौत के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

न्यूजीलैंड में नौकरी और पढ़ाई का नया रास्ता, भारत के साथ FTA लागू; जानें छात्रों और युवाओं को क्या मिलेगा

गोकुल में दूध उत्पादकों ने भाजपा को हरा दिया, तो भाजपा ने चुनाव के बाद नियम बदल दिए, राहुल गांधी का बड़ा आरोप