रीवा में जर्जर दीवार बनी काल (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

रीवा में जर्जर दीवार बनी काल, मलबे में दबने से महिला की दर्दनाक मौत; दो लोगों ने भागकर बचाई जान

Rewa Wall Collapse: रीवा में बारिश के बीच बड़ा हादसा, सगरा थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव में जर्जर कच्चे मकान की दीवार ढहने से 45 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Rewa Accident Woman Death: रीवा जिले के सगरा थाना क्षेत्र के मनकहरी गांव में गुरुवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करीब 4 बजे एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान के अंदर तीन लोग मौजूद थे।

दीवार गिरने की आहट मिलते ही दो लोग किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन 45 वर्षीय सविता चतुर्वेदी समय रहते बाहर नहीं निकल सकीं। वह मलबे की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से दबने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

निर्माण कार्य के दौरान अचानक गिरने लगी दीवार

जानकारी के अनुसार, सविता चतुर्वेदी अपने कच्चे मकान में निर्माण कार्य करवा रही थीं। इसी दौरान बारिश के बीच मकान की जर्जर दीवार अचानक कमजोर होकर गिरने लगी। खतरा देखते ही मकान के अंदर मौजूद तीनों लोगों ने बाहर निकलने का प्रयास किया। दो लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन सविता का पैर मलबे में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को बाहर निकाल पातीं, पूरी दीवार उनके ऊपर जा गिरी।

ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला

दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बारिश के बीच ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मलबा हटाना शुरू किया। काफी प्रयास के बाद महिला को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने को हादसे की वजह माना जा रहा है। लगातार बारिश के दौरान कच्चे और कमजोर मकानों के लिए खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा जर्जर भवनों की स्थिति का समय रहते आकलन करना और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक करना जरूरी हो जाता है। इस दर्दनाक हादसे ने गांव में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश