रीवा गोलीकांड में बड़ा खुलासा (सोर्स- सोशल मीडिया)
रीवा

रीवा: 10 दिन तक रेकी, फिर गोलीकांड; शराब की महफिल में रची गई थी व्यापारी को ठिकाने लगाने की साजिश

Businessman Shooting Case: मनगवां व्यापारी गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 1.5 साल पुराने विवाद का बदला लेने के लिए रची गई थी खूनी साजिश, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

Rewa Shooting Case: मनगवां थाना क्षेत्र में 28 जुलाई की रात व्यापारी पर हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल दो नाबालिगों द्वारा व्यापारी पर गोली चलाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई की रात मनगवां कस्बे में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इस घटना में गोली व्यापारी के चेहरे पर लगी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस और साइबर सेल टीम ने साजिश का किया खुलासा

एसपी के निर्देश पर मनगवां थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मामले की जांच तेज करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों की गतिविधियों की पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को एक नाबालिग आरोपी के संबंध में अहम सुराग मिला। पूछताछ में नाबालिग ने कथित तौर पर पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

10 दिन पहले शराब की महफिल के दौरान हुआ था व्यापारी पर हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात से करीब 10 दिन पहले शराब की महफिल के दौरान व्यापारी पर हमला करने की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। करीब दस दिनों तक व्यापारी की रेकी की गई और उसके आने-जाने की जानकारी जुटाई गई।

डेढ़ साल पुराने विवाद का बदला लेने रची साजिश

पुलिस के मुताबिक, गोलीकांड के पीछे करीब डेढ़ साल पुराना विवाद सामने आया है। आरोपी और व्यापारी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश और बदला लेने की नीयत से व्यापारी को निशाना बनाने की साजिश रची गई थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गोलीकांड की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

TVK MLA वीएस बाबू का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली