सिद्धार्थ तिवारी वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रीवा

रीवा बीजेपी में क्या सब ठीक है? अपनी ही पार्टी के विधायक पर फिसली सिद्धार्थ तिवारी की जुबान- देखें VIDEO

Siddharth Tiwari Viral Video: रीवा में बीजेपी के दो विधायकों के बीच छिड़ी जुबानी जंग, त्यौंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी का वीडियो वायरल, 3 बार के विधायक के कामकाज पर उठाए सवाल, पार्टी में मचा हड़कंप।

सजल रघुवंशी

Siddharth Tiwari Statement Sparks Siscussion: रीवा जिले की राजनीति में इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। त्यौंथर विधानसभा से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान पड़ोसी सिरमौर विधानसभा का जिक्र करते हुए वहां के तीन बार के विधायक के कामकाज पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका इशारा सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह की ओर था। इस बयान के बाद भाजपा के भीतर अंदरूनी खींचतान की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

वायरल वीडियो में पड़ोसी विधायक के काम पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिद्धार्थ तिवारी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, "पड़ोसी तीन बार के विधायक हैं, उनका काम देख लीजिए..."। इस बयान को सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह के कार्यकाल पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि वीडियो किस संदर्भ में बनाया गया था और बातचीत का पूरा हिस्सा क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके बावजूद वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।

भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर उठने लगे सवाल

त्यौंथर विधायक की इस टिप्पणी के बाद इसे भारतीय जनता पार्टी की अंदरूनी राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को बेहतर बताने के प्रयास में दिया गया यह बयान अब पार्टी के भीतर मतभेदों की चर्चा को हवा दे सकता है। विपक्ष भी इस मुद्दे को भाजपा की आंतरिक कलह के तौर पर उठाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दोनों विधायकों की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब तक न तो विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने अपने बयान पर कोई सफाई दी है और न ही सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है। ऐसे में वीडियो को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्यकर्ताओं के बीच हुई सामान्य बातचीत थी या फिर भाजपा के भीतर चल रही किसी राजनीतिक खींचतान की झलक। आने वाले दिनों में दोनों नेताओं या पार्टी की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

https://youtu.be/LYGnm_9AfmU?si=jDaeePXKUNoUkF4D

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट