मुख्यमंत्री मोहन यादव फोटो सोर्स- सोशल मीडिया
रीवा

रीवा में सीएम का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस ने संविधान का गला घोंटा, राम मंदिर निर्माण में भी डाली बाधा

Loktantra Bachao Arajakta Hatao Rally in Rewa: रीवा में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। धारा 370, राम मंदिर और आपातकाल का मुद्दा उठाया।

अर्पित पाण्डेय, प्रीतेश जैन

Highlights :

  • रीवा के एनसीसी मैदान में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम का आयोजन।

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना।

  • मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को देश की प्रगति रास नहीं आ रही।

  • सीएम ने धारा 370, राम मंदिर और आपातकाल के मुद्दे पर कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा।

Mohan Yadav Attacks Congress in Rewa Rally : रीवा के एनसीसी मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी को देश की यह प्रगति रास नहीं आ रही है।

मुख्यमंत्री ने विंध्य और चित्रकूट की पवित्र धरती को नमन करते हुए भगवान श्रीराम के वनवास काल का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के रास्ते में बाधाएं खड़ी कीं।

पूर्व की कांग्रेस सराकरों को घेरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने धारा 370 का जिक्र करते हुए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को घेरा। सीएम ने कहा कि धारा 370 के कारण जम्मू-कश्मीर में वर्षों तक आतंकवाद पनपता रहा और देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी घटनाएं हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर इस समस्या के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया गया।

कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ अन्याय किया

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर उनके साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को लोकसभा चुनाव में जीतने नहीं दिया और उन्हें चुनाव में हराने वाले व्यक्ति को भारत रत्न दिया।

कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचला

आपातकाल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की मूल भावना को कुचलने का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान में बार-बार संशोधन किए और 90 से अधिक बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया।

सीएम ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने अपने पूरे संबोधन में कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में शहर में यात्रा निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही