क्योंटी जलप्रपात (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
रीवा

रीवा: क्योंटी जलप्रपात की खाई में गिरे दो युवक, पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

SDRF Rescue Operation: रीवा के क्योंटी जलप्रपात में दो युवक बाइक सहित गहरी खाई में गिर गए। पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा हुआ। SDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है और युवकों की तलाश जारी है।

प्रीतेश जैन

Rewa keoti Waterfall Accident: रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध क्योंटी जलप्रपात में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां दो युवक बाइक सहित गहरी खाई में गिर गए। हादसे की जानकारी कई घंटों तक किसी को नहीं लगी और यह घटना देर रात पुलिस गश्त के दौरान सामने आई। इसके बाद प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी कार्य से जलप्रपात क्षेत्र की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई की ओर फिसल गई और दोनों युवक गहरी खाई में जा गिरे। स्थान की दुर्गमता और अंधेरे के कारण आसपास मौजूद लोगों को भी घटना का पता नहीं चल सका।

पुलिस गश्त के दौरान हादसे का खुलासा

देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध संकेत मिले, जिसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हालांकि खाई की गहराई, घना अंधेरा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी बाधाएं आईं।

दोनों युवकों का नहीं चला पता

गुरुवार सुबह से एसडीआरफ की विशेष टीम उपकरणों के साथ खाई में उतरी और दोनों युवकों की तलाश शुरू की। टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और रेस्क्यू कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

जारी है सर्च ऑपरेशन

अधिकारियों का कहना है कि खोज अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी है और सभी संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा है। जैसे ही कोई ठोस जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है और रीवा जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही रेस्क्यू टीम को सफलता मिल सकती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता