जनार्दन मिश्रा पर कांग्रेस का प्रवक्ता का पलटवार (सोर्स- नवभारत लाइव)
रीवा

"खुद बहुत बड़े गांजा प्रेमी हैं सांसद..." सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार

Janardan Mishra Remark Sparks Debate: भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर विवादित बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने खोला मोर्चा, प्रवक्ता विनोद शर्मा ने सांसद पर साधा तीखा निशाना।

अर्पित पाण्डेय, सजल रघुवंशी

HIGHLIGHTS:

  • भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों पर दिए बयान से सियासत गरमाई।

  • मऊगंज के कार्यक्रम में सांसद ने किसानों को लेकर की थी विवादित टिप्पणी।

  • सांसद बोले- किसान साल में सिर्फ तीन महीने मेहनत करते हैं।

  • बाकी नौ महीने ताश खेलने, शराब पीने और गांजा पीने का लगाया आरोप।

Congress Spokeperson On Janardan Mishra Statement: भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए बयान पर अब सियासत गरमा गई है। मऊगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों को लेकर की गई उनकी टिप्पणी के बाद कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनार्दन मिश्रा खुद बहुत बड़े गांजा प्रेमी हैं।

विनोद शर्मा ने सांसद की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों के बारे में इस तरह की बातें करना उनकी मेहनत और सम्मान का अपमान है। उन्होंने सांसद के बयान पर सवाल उठाते हुए उन पर भी गांजे के सेवन को लेकर व्यक्तिगत आरोप लगाए।

मऊगंज में जनार्दन मिश्रा ने दिया था किसानों को लेकर विवादित बयान

दरअसल, सोमवार को मऊगंज जिले के रकरी गांव स्थित कमल गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि किसान साल में महज तीन महीने मेहनत करते हैं, जबकि बाकी नौ महीने ताश खेलने, राजश्री खाने, शराब पीने और चोंगी (गांजा) पीने में समय बिताते हैं। उनका यह बयान सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं।

जनार्दन मिश्रा के बयान के बाद तेज हुए आरोप-प्रत्यारोप

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विनोद शर्मा के इस बयान के बाद अब किसानों के मुद्दे से शुरू हुआ विवाद व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंचता नजर आ रहा है। एक तरफ भाजपा सांसद की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस हमलावर है, तो दूसरी तरफ सांसद पर लगाए गए आरोपों ने सियासी बहस को और तेज कर दिया है।

अब सवाल यह है कि किसानों पर दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ यह विवाद क्या यहीं थमेगा या आने वाले दिनों में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर देखने को मिलेगा।

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति

सोनिया गांधी की किताब Belonging को लेकर CJP उत्साहित, सौरभ दास ने बीजेपी पर साधा निशाना

प्रणब और चिदंबरम के बीच थे गंभीर मतभेद..., सोनिया गांधी की किताब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बड़ा खुलासा