रीवा में ईडी का बड़ा एक्शन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रीवा

रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता, ठेकेदार और ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी

ED Raid Rewa: एमपी के रीवा में ED की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता केके सोहगौरा, ठेकेदार त्रिवेणी मिश्रा और साक्षी ज्वेलर्स पर एक साथ छापा, वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी।

सजल रघुवंशी

ED Raid At Multiple Properties Rewa: रीवा में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शहर के तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही राजनीतिक और कारोबारी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह रीवा पहुंची और सबसे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ठेकेदार केके सोहगौरा के आवास पर पहुंचकर जांच शुरू की। टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय अभिलेखों और अन्य जरूरी कागजातों की पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए थे और बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित रखी गई।

त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा के निवास पर भी पहुंची ईडी की टीम

इसी बीच खबर सामने आई कि प्रवर्तन निदेशालय की दूसरी टीम शहर के प्रतिष्ठित ठेकेदार त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा के निवास पर भी पहुंची है। यहां भी अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही है।

साक्षी ज्वेलर्स पर भी की गई कार्रवाई

तीसरी कार्रवाई शहर के चर्चित कारोबारी प्रतिष्ठान साक्षी ज्वेलर्स में की जा रही है। यहां भी ईडी की अलग टीम मौजूद है, जो कारोबार से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान के बाहर लोगों की भीड़ भी जमा होती रही और पूरे दिन इस छापेमारी को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

किस मामले में हुई कार्रवाई?

हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है और किन आरोपों अथवा शिकायतों के आधार पर यह छापेमारी की गई है। अधिकारियों ने भी फिलहाल जांच पूरी होने तक किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

रीवा में एक साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता, बड़े ठेकेदार और प्रतिष्ठित ज्वेलर्स कारोबारी के यहां हुई इस कार्रवाई को जिले की हालिया सबसे बड़ी केंद्रीय एजेंसी कार्रवाई माना जा रहा है। पूरे मामले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं और अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z