पुलिस कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत) 
रतलाम

रतलाम के पलसोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र विवाद के दौरान पथराव, 4 पर FIR, एक दर्जन से अधिक लोग भेजे गए जेल

DD Nagar Police Action : रतलाम के पलसोड़ी गांव में औद्योगिक निवेश क्षेत्र की कार्रवाई के दौरान हुए पथराव मामले में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेजा है और चार आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की।

प्रीतेश जैन

Ratlam Palsodi Stone Pelting Case: रतलाम जिले के पलसोड़ी गांव के पास प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हुए पथराव और हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीडी नगर थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब घटना के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पलसोड़ी गांव के समीप प्रस्तावित औद्योगिक निवेश क्षेत्र में प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठीचार्ज भी किया, जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

एक दर्जन लोगों को भेजा जेल

घटना के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में पुलिस ने मौके से दो वज्र वाहन भरकर लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें से एक दर्जन से अधिक लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं करीब दो दर्जन महिलाओं को दीनदयाल नगर थाने लाकर पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया।

4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस व प्रशासनिक टीम पर पथराव करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है और जिन लोगों की पहचान होगी, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और मामले की जांच तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है।

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS समिट का आगाज, पीएम मोदी बोले- हम किसी के विरुद्ध नहीं, लेकिन बदलाव जरूरी

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?