मृतक मानसिंह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
रतलाम

रतलाम से सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में युवक को उतारा मौत के घाट

Ratlam Murder Case: रतलाम के शिवगढ़ में पत्नी भगाने के शक में सो रहे युवक की तलवार-कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, माता-पिता गंभीर, मुख्य आरोपी जयसिंह सहित 10 गिरफ्तार, 7 फरार।

सजल रघुवंशी

Ratlam Mansingh Mayda Murder Case: रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के खेरियापाड़ा गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्नी को भगाने में मदद करने के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खाट पर सो रहे मृतक मानसिंह पर तलवार और कुल्हाड़ियों से हमला किया गया। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 7 आरोपी अभी भी फरार हैं। मामले में महिलाओं की भी भूमिका सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक घटना 9 जून की देर रात की है जब मृतक मानसिंह मईडा अपने घर के बाहर खाट पर सो रहा था तभी मुख्य आरोपी जयसिंह मईडा समेत 8 से 10 लोग तलवार और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और मानसिंह के साथ विवाद करने लगे।

आरोपियों ने मानसिंह के माता-पिता पर भी किया हमला

कुछ ही देर में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और आरोपियों ने मानसिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके माता-पिता को भी नहीं बख्शा गया और उन पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया, जहां उपचार के दौरान मानसिंह ने दम तोड़ दिया। वही मानसिंह के माता पिता ईलाज जारी हैं।

4 जून को भागी थी मुख्य आरोपी की पत्नी

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी जयसिंह मईडा की पत्नी संध्या 4 जून को घर छोड़कर चली गई थी। जांच में पता चला कि वह गांव के ही ओमप्रकाश मईडा के साथ गई थी। आरोपी पक्ष को शक था कि मानसिंह ने दोनों को भगाने में मदद की थी। इसी शक और रंजिश के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।इस हत्याकांड में कुल 17 आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। इनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि 6 आरोपी और एक महिला अभी फरार हैं।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं एएसपी विवेक कुमार ने बताया कि हत्या, मारपीट, और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था और मुख्य आरोपी जयसिंह को तुरंत हिरासत में ले लिया था पुलिस ने पूरे मामले की बारी की से जांच की तो इस पूरे हत्याकांड में 17 लोगों के नाम सामने आए जिसमें 13 पुरूष और 4 महिला शामिल है। पुलिस ने अभी तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर