बीच सड़क पर राजा को तमाचा मारेगी परी 
मध्य प्रदेश

Anupama Spoiler: बीच सड़क पर राजा को तमाचा मारेगी परी, अनुपमा के संस्कारों पर उठेंगे सवाल

Anupama twist: शो में अनुपमा का ड्रामा नए मोड़ पर पहुंचने वाला है। बाजार में राजा से मुलाकात के दौरान परी बीच सड़क पर उसे तमाचा मार देती है। इस घटना के बाद लोग अनुपमा के संस्कारों पर सवाल उठाते हैं।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Update: रुपाली गांगुली का लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ इस वक्त अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे के चलते दर्शकों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में एक के बाद एक ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जो दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। जहां एक तरफ अनुपमा की बेटी माही ने गौतम से शादी करके सबको चौंका दिया, वहीं अब अनुपमा की बहू परी अपनी जिंदगी के सबसे बड़े तूफान से गुजरने वाली है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वसुंधरा, परी और उसके पति राजा का तलाक करवाने की पूरी कोशिश करेगी। जैसे ही ये बात परी को पता चलेगी, वह पूरी तरह टूट जाएगी। परी बार-बार राजा से मिलने और उसे मनाने की कोशिश करेगी, लेकिन राजा उससे दूरी बना लेगा। ट्रैक के मुताबिक, बाजार में अचानक परी और राजा की मुलाकात होगी, जहां बात इतनी बढ़ जाएगी कि परी अपना आपा खो देगी।

राजा पर बरसेगी परी

परी गुस्से में आकर बीच सड़क पर अपने पति के गाल पर जोरदार तमाचा मार देगी। परी राजा से पूछेगी कि अगर उसने तलाक का फैसला कर ही लिया है, तो अब वो उसके सामने आने क्यों आया है। इस घटना के बाद लोग ये सवाल उठाने लगेंगे कि क्या यही हैं अनुपमा के संस्कार, जिन पर वह हमेशा गर्व करती आई है। ड्रामे के बीच अनुपमा वहां पहुंच जाएगी और दोनों के बीच की बहस को शांत करने की कोशिश करेगी।

वसुंधरा को सुनाएगी खरी-खोटी

अनुपमा परी और राजा दोनों से कहेगी कि उन्हें अपने रिश्ते में आई गलतफहमियों को दूर करने के लिए बैठकर बात करनी चाहिए। अनुपमा का मानना होगा कि तलाक किसी समस्या का समाधान नहीं है। इसके बाद अनुपमा वसुंधरा को भी करारा जवाब देगी। वह वसुंधरा पर आरोप लगाएगी कि वह अपनी खुशी के लिए राजा और परी की जिंदगी तबाह कर रही है। अनुपमा साफ कहेगी कि किसी के रिश्ते को तोड़कर खुद की जीत नहीं मनाई जा सकती।

अंश और राही में होगी बहस

दूसरी ओर, अंश गौतम की पोल खोलने का मन बना लेता है, लेकिन राही उसे रोकती है। राही अंश को समझाती है कि बिना पक्के सबूत के कुछ भी करना गलत होगा। ट्रैक में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा को ‘अनु की रसोई’ के लिए एक नई बिजनेस पार्टनर मिलने वाली है। हालांकि यह नई पार्टनर आगे चलकर अनुपमा के लिए सिरदर्द साबित होगी और उसके बिजनेस में नई मुश्किलें खड़ी करेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा