जुड़वा हथिनियों रोहिणी और केतकी का जन्मदिन फोटो सोर्स- नवभारत
पन्ना

पन्ना टाइगर रिजर्व में मनाया गया जुड़वा हथिनियों का पहला जन्मदिन, रोहिणी और केतकी ने काटा केक

Rohini and Ketki First Birthday celebration : पन्ना टाइगर रिजर्व में जुड़वा हथिनियों रोहिणी और केतकी का पहला जन्मदिन मनाया गया। बर्थडे पर दोनों हथिनियों को केक, केले और सेब खिलाए गए।

सरजू पटेल, प्रीतेश जैन

Highlights:

  • पन्ना टाइगर रिजर्व में मनाया गया जुड़वा हथिनियों का जन्मदिन।

  • 1 साल की हुईं रोहिणी और केतकी।

  • जन्मदिन पर केक, केले, सेब और गुड़ खिलाया गया।

  • अनारकली हथिनी ने 21 नवंबर 2025 को दिया था जन्म।

Panna Tiger Reserve Twin Elephants First Birthday Celebration : पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता हाथी कैंप में शनिवार को खास उत्सव का माहौल रहा। हथिनी अनारकली की जुड़वा बेटियों रोहिणी और केतकी ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। दोनों के लिए विशेष रूप से केक तैयार किया गया, जिसे काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया।

इस मौके पर अनारकली और उसकी दोनों बेटियों को केले, सेब, लड्डू और गुड़ खिलाया गया।

अनारकली ने सूंड उठाकर किया अभिवादन

पन्ना टाइगर रिजर्व में आयोजित इस समारोह में हथिनी अनारकली ने सूंड उठाकर अतिथियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एल. कृष्णमूर्ति, क्षेत्र संचालक नरेश सिंह यादव, कलेक्टर हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ और उप संचालक बीरेन्द्र कुमार पटेल शामिल हुए।

अधिकारियों और ग्रामीणों ने मनाया जन्मदिन

जन्मदिन समारोह में ग्राम पंचायत हिनौता के सरपंच, हिनौता ईको विकास समिति के अध्यक्ष, वनकर्मी, महावत, चाराकटर और ग्रामीण भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि हाथी रिजर्व के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ परिवार के सदस्यों की तरह हैं। उनकी देखभाल और संरक्षण वन्यजीवों के प्रति प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

रिजर्व में पहली बार हुआ था जुड़वा हथिनियों का जन्म

21 नवंबर 2025 को हथिनी अनारकली ने हिनौता परिक्षेत्र में करीब साढ़े तीन घंटे के अंतराल पर दो मादा बच्चों को जन्म दिया था। पन्ना टाइगर रिजर्व के इतिहास में जुड़वा हाथियों का जन्म पहली बार हुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार हाथियों में जुड़वा जन्म की संभावना करीब एक प्रतिशत या उससे भी कम होती है। ऐसे में दोनों बच्चों का स्वस्थ रहना भी चुनौतीपूर्ण माना जाता है।

57 वर्षीय अनारकली का छठा प्रसव

57 वर्षीय हथिनी अनारकली की दोनों बेटियों रोहिणी और केतकी ने एक साल का सफर स्वस्थ रूप से पूरा कर लिया है। चिकित्सकों, महावतों और रिजर्व प्रबंधन की निगरानी में दोनों की देखभाल की गई है। अनारकली को साल 1986 में सोनपुर मेले से लाया गया था। यह उसका छठा प्रसव था। जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद रिजर्व में हाथियों की संख्या 21 हो गई थी।

अब भी रेस्क्यू में शामिल होती है अनारकली

अनारकली अब भी रिजर्व में गश्त, बाघों की निगरानी और रेस्क्यू जैसे कार्यों में भूमिका निभाती है। रोहिणी और केतकी का पहला जन्मदिन रिजर्व के लिए एक खास और यादगार अवसर रहा।

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?