पीड़ित युवक और लुटेरी दुल्हन (फोटो सोर्स- नवभारत) 
नीमच

नीमच: शादी के 17 दिन बाद लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुई नवविवाहिता, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Neemuch Crime News: नीमच के जावद क्षेत्र में शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता के लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्रीतेश जैन

Neemuch Looteri Dulhan Case: नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र से कथित लुटेरी दुल्हन का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी के महज 17 दिन बाद नवविवाहिता लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने शादी कराने वाले दलालों और युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जावद थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर निवासी ओमकारलाल माली ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। फरियादी ने बताया कि 15 मई 2026 को कुछ लोगों ने राजस्थान की एक युवती से शादी कराने का प्रस्ताव दिया था। इसके एवज में उनसे तीन लाख रुपये की मांग की गई। परिवार बसाने की इच्छा से उन्होंने कथित तौर पर तीन लाख रुपये नगद दिए, जिसके बाद 18 मई 2026 को राजस्थान के भूरा गांव में विवाह कराया गया।

घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद युवती सरिता उर्फ चंपा उसके साथ ससुराल में रहने लगी। इस दौरान वह बीच-बीच में अपने कथित भाइयों के साथ मायके जाने का बहाना बनाकर आती-जाती रही। फरियादी के अनुसार 4 जून की रात युवती के भाई का फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी।

जेवरात और रुपए लेकर फरार

ओमकारलाल का आरोप है कि लुटेरी दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के आभूषण, उनकी दिवंगत माता की सोने की अंगूठी, अन्य जेवरात तथा 37 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गई। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

शादी के नाम पर ठगी

फरियादी ने आरोप लगाया कि उसके साथ सुनियोजित तरीके से शादी के नाम पर पहले तीन लाख रुपये की ठगी की गई और बाद में घर में रखे कीमती जेवरात और नकदी भी ले जाई गई। उसने मामले में शामिल युवती और शादी कराने वाले कथित दलालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल जावद थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?