2 मजदूरों की मौत (फोटो सोर्स- नवभारत) 
नीमच

नीमच CRPF परिसर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में जहरीली गैस से 2 मजदूरों की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

Neemuch Labour Death News : नीमच CRPF परिसर में सीवरेज चैंबर में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। ठेका कंपनी पर सुरक्षा उपकरण नहीं देने और लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं।

प्रीतेश जैन

Neemuch CRPF Sewerage Chamber Accident : नीमच के सीआरपीएफ परिसर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां निर्माणाधीन सीवरेज लाइन के गहरे चैंबर में काम करने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरों की मौत चैंबर के अंदर फैली जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है।

जानकारी के मुताबिक झाबुआ निवासी महेश (25) सीवरेज लाइन की रिपेयरिंग के लिए चैंबर में उतरा था। काफी समय तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी अनीता बाई उसे तलाशते हुए मौके पर पहुंची। तेज बारिश के कारण शुरुआत में कुछ दिखाई नहीं दिया, लेकिन बारिश रुकने के बाद जब उसने चैंबर के अंदर देखा तो महेश बेसुध हालत में पड़ा हुआ था।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

महेश को बाहर निकालने के लिए वहां मौजूद लोगों ने प्रयास शुरू किए। इसी दौरान बिहार निवासी रूपेश (19) उसे बचाने के लिए चैंबर के अंदर उतरा, लेकिन कुछ ही देर में वह भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। साथी मजदूरों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और सीआरपीएफ की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया महेश, रूपेश था परिवार का सहारा

हादसे में जान गंवाने वाला महेश अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसके बच्चे 2, 5 और 7 साल के हैं। वहीं रूपेश कुछ दिन पहले ही अपने भाई के साथ बिहार से नीमच मजदूरी करने आया था। परिजनों के अनुसार वह अपने माता-पिता और दो बहनों का सहारा था।

ठेका कंपनी पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे साथी मजदूरों ने एसएस टोटल ठेका कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि गहरे और खतरनाक सीवरेज चैंबर में उतारने के बावजूद कंपनी की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। मजदूरों ने आरोप लगाया कि उन्हें मास्क, ऑक्सीजन किट या अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ ठेका कंपनी की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय